
राष्ट्रपति पद के लिए NDA कैंडिडेट आज पहुंचेंगी दिल्ली, मुर्मू की स्कूल की प्रिंसिपल बोलीं- गर्व है
AajTak
द्रौपदी मुर्मू भी ओडिशा की ही रहने वाली हैं. ओडिशा के आदिवासी जिले मयूरभंज के रायरंगपुर गांव में जन्मी द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता हैं, जिन्हें राज्यपाल नियुक्त किया गया. वो 18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक झारखंड के राज्यपाल पद पर रहीं. द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल हैं.
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली पहुंचेंगी. बुधवार रात को द्रौपदी मुर्मू रायरंगपुर से सड़क मार्ग के जरिए 280 किलोमीटर की दूरी तय कर भुवनेश्वर पहुंचीं. ओडिशा की राजधानी आने के दौरान मयूरभंज से लेकर भुवनेश्वर तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया.
जानकारी के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी. उधर, द्रौपदी मुर्मू के भुवनेश्वर पहुंचने पर एक गेस्ट हाउस में ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष समीर मोहंती और स्थानीय सांसद अपराजिता सारंगी ने उनका स्वागत किया.
एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू यहां अल्मा मेटर, यूनिट- II गर्ल्स हाई स्कूल का दौरा करना चाहती थीं लेकिन भीड़ के चलते वे नहीं गईं. एक अधिकारी ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू श्री लिंगराज मंदिर में भी दर्शन करना चाहती थीं, लेकिन उनके यहां पहुंचने में देरी के कारण योजनाओं को स्थगित करना पड़ा.
हालांकि, मुर्मू के स्कूल के शिक्षकों और उनके कॉलेज के कुछ लेक्चरर्स ने गेस्ट हाउस में उनका स्वागत किया. उनके स्कूल की प्रधानाध्यापिका कल्याणी मिश्रा ने कहा, "हमें गर्व है कि हमारे स्कूल की पूर्व छात्रा को भारत के अगले राष्ट्रपति के लिए कैंडिडेट बनाया गया है.
बता दें कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रमा देवी महिला कॉलेज से ग्रैजुएशन किया था, जो अब एक यूनिवर्सिटी है. मुर्मू ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ओडिशा के सिंचाई विभाग में तृतीय श्रेणी कर्मचारी के रूप में भी काम किया था.
केंद्र ने द्रौपदी मुर्मू को दी है Z+ सुरक्षा

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










