
'राष्ट्रपति ट्रंप की अब तक की सबसे बड़ी गलती...',भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट फरीद जकारिया?
AajTak
अमेरिका और भारत के रिश्तों में तनाव आ गया है जिसे लेकर एक्सपर्ट फरीद जकारिया का कहना है कि ट्रंप प्रशासन ने द्विपक्षीय रिश्तों को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है. उनका कहना है कि ट्रंप के पहले जिन पांच राष्ट्रपतियों ने भारत-अमेरिका रिश्तों को मजबूती दी थी, ट्रंप ने उन सभी की मेहनत पर पानी फेर दिया.
ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल में भारत और अमेरिका के रिश्ते बेहद खराब स्थिति में आ गए हैं जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% का टैरिफ लगा दिया है. ट्रंप रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत से नाराज हैं और भारत ने भी कड़े शब्दों में कह दिया है कि वो किसी दबाव में आकर अपने व्यापारिक फैसले नहीं लेगा. दोनों देशों के तनावपूर्ण रिश्तों का विश्लेषण करते हुए भारतीय मूल के जाने-माने अमेरिकी पत्रकार और जियो पॉलिटिकल एक्सपर्ट फरीद जकारिया ने कहा है कि भारत-अमेरिका रिश्तों को आगे ले जाने में ट्रंप के पहले के जिन पांच राष्ट्रपतियों ने अथक प्रयास किया था, ट्रंप ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है.
सीएनएन पर अपने विश्लेषण में जकारिया ने कहा कि भारत के प्रति ट्रंप की अचानक पनपी शत्रुता ने पुरानी दोस्ती को अपूरणनीय क्षति पहुंचाई है.
जकारिया ने कहा, 'अगर दुश्मनी ऐसे ही कायम रहती है तो भारत को लेकर अमेरिकी नीति में उलटफेर ट्रंप के राष्ट्रपति काल की अब तक की सबसे बड़ी रणनीतिक गलती हो सकती है.'
जकारिया ने कहा कि भारत को लेकर ट्रंप की नीति में बदलाव से अमेरिका को लेकर भारत के लोगों का नजरिया बदलेगा. उन्होंने कहा कि इससे भारत रूस के और करीब जाएगा और चीन से भी उसकी नजदीकी बढ़ेगी.
उन्होंने कहा, 'भारतीयों का मानना है कि अमेरिका ने अपना असली रंग दिखा दिया है...उसने बता दिया है कि उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता है और वो उन लोगों के साथ भी बर्बर किस्म का बर्ताव कर सकता है जिन्हें वो अपना दोस्त कहता है.'
उन्होंने कहा, 'भारत को महसूस हो रहा है कि उसे हर हाल में अपनी बाजी बचाकर रखनी होगी, रूस के करीब रहना होगा और यहां तक कि चीन के साथ भी अपनी नीति में बदलाव करना होगा.' जकारिया ने कहा कि ट्रंप प्रशासन भारत को लेकर ऐसी गलती कर चुका है जिसे पूरी तरह सुधार पाना मुश्किल है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








