
राष्ट्रपति चुनाव से पहले यूपी में बदले समीकरण, योगी के डिनर में शामिल हुए शिवपाल-राजभर
AajTak
एनडीए की उम्मीदवार का जनसत्ता लोकदल के दोनों विधायक भी समर्थन देंगे. पार्टी प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने इसका ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि एनडीए के उम्मीदवार का समर्थन देना वक्त के हिसाब से जरूरी है.
NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचीं. यहां उन्होंने बीजेपी और सहयोगी दलों से समर्थन मांगा. NDA उम्मीदवार के सम्मान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रात्रि में डिनर का आयोजन किया. इसमें सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, शिवपाल यादव, राजा भैया और बसपा विधायक भी शामिल होने पहुंचे. चारों नेताओं की उपस्थिति ने राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत दे दिए हैं. इसके साथ ही सपा गठबंधन में दरार भी बढ़ना तय हो गया है.
बता दें कि एनडीए की उम्मीदवार का जनसत्ता लोकदल के दोनों विधायक भी समर्थन देंगे. पार्टी प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने इसका ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि एनडीए के उम्मीदवार का समर्थन देना वक्त के हिसाब से जरूरी है. रात्रिभोज में बसपा विधायक उमाशंकर भी शामिल हुए हैं. राजा भैया ने मीडिया से बातचीत में पुष्टि की है कि वह, राजभर, शिवपाल यादव और उमा शंकर सिंह रात्रिभोज में शामिल हुए हैं.
बीजेपी विधायक और सांसदों के साथ बैठक भी हुई
वहीं, सीएम योगी के डिनर में ओमप्रकाश राजभर और शिवपाल यादव भी शामिल हुए. योगी ने विधायकों और सांसदों को डिनर पर बुलाया था. इससे पहले लोक भवन में बीजेपी सांसदों और विधायकों के साथ बैठक हुई. योगी ने ये डिनर पार्टी अपने आवास पांच कालिदास पर रखी थी.
दो दिन पहले विपक्ष के उम्मीदवार आए थे लखनऊ
बता दें कि दो दिन पहले विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी लखनऊ आए थे, तब अखिलेश यादव ने राजभर और शिवपाल यादव को बैठक में शामिल होने नहीं बुलाया था. उससे पहले अखिलेश ने राजभर के एसी से बाहर निकलने की सलाह पर प्रतिक्रिया दी थी. अखिलेश ने साफ कह दिया था कि सपा को किसी की सलाह की जरूरत नहीं है. माना जा रहा है कि इसी बात से राजभर नाराज चल रहे हैं.योगी ने बुलाया, इसलिए एनडीए को वोट दूंगा: शिवपाल प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि जो मांगेगा, उसे वोट दूंगा. ना तो समाजवादी पार्टी ने मुझे फोन किया. ना ही मेरा वोट मांगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल मुझे आमंत्रित किया, जहां मैंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें वोट देने का फैसला किया.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







