
राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव में भी सनी देओल ने नहीं डाला वोट, कहां हैं गुरदासपुर के BJP सांसद?
AajTak
अभिनेता से नेता बने सनी देओल पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर गुरदासपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरे सनी ने कांग्रेस के उम्मीदवार रहे दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को 82459 वोट के भारी-भरकम अंतर से हराया था. सनी देओल ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं किया था और अब वे उपराष्ट्रपति के लिए हुई वोटिंग से भी नदारद रहे.
देश में राष्ट्रपति और उसके बाद अब उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चुनाव हो गया है. दोनों चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. मगर, इन दोनों चुनाव में अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने मतदान नहीं किया. वे दोनों चुनाव के वक्त वोटिंग से दूर रहे. ऐसे में चर्चा तेज हो गई है कि जब बीजेपी एक-एक वोट को लेकर काफी गंभीर थी, सांसद सनी देओल ने वोटिंग में हिस्सा क्यों नहीं लिया?
सनी देओल पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद हैं. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को 82459 वोट के भारी-भरकम अंतर से हराया था. सनी देओल को 5 लाख 58 हजार 719 और सुनील जाखड़ को 4 लाख 76 हजार 260 वोट मिले थे. हालांकि, पंजाब में विधानसभा चुनाव के बाद सुनील जाखड़ भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.
पीठ में चोट लगने से ऑपरेशन कराने अमेरिका गए सनी
लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद सनी देओल पर अक्सर आरोप लगते रहे हैं कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में समय नहीं दे रहे हैं. उनकी संसद में भी कम उपस्थिति देखने को मिलती है. पिछले साल गुरदासपुर में सनी के लापता वाले पोस्टर भी लगाए गए थे. हाल ही में 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में भी सनी देओल वोट नहीं दे पाए थे. ANI के मुताबिक, सनी देओल एक शूटिंग के दौरान पीठ में चोट लगने की वजह से घायल हो गए थे. वे सर्जरी कराने के लिए अमेरिका गए हैं. अब कहा ये जा रहा है कि विदेश में होने की वजह से वे वोटिंग में शामिल नहीं हो सके हैं.
सनी की आमदनी फिल्मों से है: निजी सहायक
सनी देओल के संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर में सांसद ग्राम योजना के तहत गांव भोपर सेदा को गोद लेने की प्रक्रिया के मौके पर भी अनुपस्थित रहे. 22 जुलाई को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सनी के निजी सहायक पंकज शर्मा ने औपचारिकताएं पूरी कीं. सांसद सनी देओल के निजी सहायक पंकज शर्मा ने कहा कि सांसद के पास समय नहीं है. उन्होंने कहा कि सनी देओल की आमदनी फिल्मों से है. सांसद बनना उनके लिए एक सेवा है, इसलिए वह फिलहाल अपने काम में व्यस्त हैं. उन्होंने ये भी कहा कि सनी देओल राष्ट्रपति चुनाव के वक्त विदेश में थे, व्यस्तता के चलते नहीं आ पाए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










