
राशिद खान ने विराट कोहली के बारे में कही बड़ी बातें, बताया ये है सफलता का राज
AajTak
राशिद खान ने कहा कि कोहली अच्छी गेंदबाजी का सम्मान करते हैं और कमजोर गेंदों पर रन बनाते हैं. उनका आत्मविश्वास काफी अधिक रहता है.
अफगानिस्तान के करिश्माई स्पिनर राशिद खान का मानना है कि विराट कोहली शानदार गेंदबाजी के खिलाफ भी कभी अपने खेल से ध्यान भंग नहीं होने देते हैं. यही भारतीय कप्तान की सफलता का राज है. इस लेग स्पिनर को लगता है कि कोहली का मजबूत पक्ष यह है कि वह अपनी बल्लेबाजी क्षमता पर पूरा विश्वास करते है और पूरे आत्मविश्वास के बिना कोई शॉट नहीं खेलते है. वह अच्छी गेंदों को उचित सम्मान भी देते हैं.
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











