
रायबरेली के हुए राहुल, वायनाड को कहा बाय-बाय, अब प्रियंका गांधी लड़ेंगी उपचुनाव
AajTak
कांग्रेस ने सोमवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे. इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी के वायनाड से उपचुनाव लड़ने की बात कही.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को मीडिया बातचीत में स्पष्ट किया कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे. वहीं उन्होंने उनके वायनाड सीट छोड़ने की घोषणा तो की ही साथ ही यह भी कहा कि, प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी.
कांग्रेस से वायनाड से प्रियंका को उतारा इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी के एक पुराने स्लोगन 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का प्रयोग करते हुए कहा कि वह वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी. इस तरह कांग्रेस ने एक ही दिन में दो बड़ी घोषणाएं की हैं. एक तो राहुल गांधी का निर्णय कि वह रायबरेली से ही सांसद बने रहेंगे और दूसरा कि कांग्रेस ने वायनाड उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी भी उतार दिया है.
पारिवारिक गढ़ रायबरेली से सांसद बने रहेंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने का फैसला किया और अपने पारिवारिक गढ़ रायबरेली में रहने का फैसला किया. विशेष रूप से, राहुल गांधी ने आम चुनावों में दोनों लोकसभा सीटों - केरल में वायनाड और उत्तर प्रदेश में रायबरेली पर प्रभावशाली अंतर से जीत हासिल की. नई दिल्ली में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की चर्चा के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस फैसले की घोषणा की गई.
लोकसभा चुनाव परिणाम आने के 14 दिनों में करना था फैसला नियमों के अनुसार, राहुल गांधी को 4 जून को आए लोकसभा नतीजों के 14 दिनों के भीतर एक सीट खाली करनी थी. अब जब राहुल गांधी ने रायबरेली में रहने का विकल्प चुना है, तो उनकी बहन प्रियंका वायनाड की खाली हुई सीट से उपचुनाव लड़ेंगी.
क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा करते हुए कहा, "राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों से जीते हैं, लेकिन कानून के अनुसार, उन्हें एक सीट खाली करनी होगी. राहुल गांधी रायबरेली बरकरार रखेंगे और हमने फैसला किया है कि प्रियंका जी वायनाड से लड़ेंगी." फैसले के बाद, राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली और वायनाड दोनों को "दो सांसद मिलेंगे". प्रियंका गांधी ने कहा, "मैं वायनाड के लोगों को राहुल की कमी महसूस नहीं होने दूंगी."

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







