
रायपुर: अस्पताल के ICU में लगी आग, 5 लोगों की मौत, कोरोना के भी मरीज थे भर्ती
AajTak
इस अस्पताल में कोरोना के मरीज भी भर्ती थे. यहां लगभग 50 मरीजों का इलाज चल रहा था. वहीं आग लगने की वजह आईसीयू में शॉर्ट सर्किट, बताई जा रही है.
रायपुर के पचपेड़ी नाका के पास स्थित राजधानी अस्पताल में आग लगने की खबर है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी है. इस अस्पताल में कोरोना के मरीज भी भर्ती थे. यहां लगभग 50 मरीजों का इलाज चल रहा था. वहीं आग लगने की वजह आईसीयू में शॉर्ट सर्किट, बताई जा रही है. मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. वहीं मृतकों में एक की आग लगने से और दूसरे की आग के बाद ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो जाने से हुई है. पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य किया. Chhattisgarh: Visuals from a hospital in Raipur, after fire broke out there last night pic.twitter.com/JUy6ubRF2m
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










