
रायगढ़: संदिग्ध नाव और 3 AK-47 किसकी? देवेंद्र फडणवीस ने बताई 'ऑस्ट्रेलियन बोट' की पूरी कहानी
AajTak
महाराष्ट्र के रायगढ़ में Harihareshwar Beach पर एक संदिग्ध नाव मिली. इसमें तीन AK-47 राइफल भी थीं. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया है कि ये नाव ऑस्ट्रेलिया की है. फिलहाल आतंकी साजिश के एंगल से भी मामले की जांच जारी है.
महाराष्ट्र के रायगढ़ में हथियारों से भरी नाव मिलने से खलबली मच गई है. नाव में तीन AK-47, गोलियां समेत कुछ विस्फोटक भी मिले हैं. इसको आतंकी साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. फिलहाल ATS मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. इस बीच रायगढ़ में ही एक और लावारिस नाव मिली है, जिसकी जांच भी की जा रही है.
संदिग्ध नाव किसकी है इसपर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कुछ बातें बताई हैं. उन्होंने कहा कि यह नाव ऑस्ट्रेलिया की महिला की है और खराब होने के बाद बहकर भारत के किनारे पर आ गई है. डिप्टी सीएम ने कहा कि फिलहाल किसी आतंकी एंगल की पुष्टि नहीं हुई है.
फिलहाल सरकार ने इस बात का जवाब दे दिया है कि यह नाव किसकी है. लेकिन इसमें हथियार क्यों रखे गए थे? इसका पता लगाया जा रहा है.
देवेंद्र फडणवीस ने बताया- 3 AK47 राइफल मिलीं
मसले पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है. डिप्टी सीएम ने बताया कि 16 मीटर लंबी एक लावारिस नाव मछुआरों को मिली. उनको स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रायगढ़ से मिली संदिग्ध नाव में 3 AK 47 राइफल और बारूद मिला. इनको वाटरप्रूफ बक्से में रखा गया था. फिलहाल ATS और कोस्ट गार्ड मामले की जांच में जुटे हैं.
देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस बोट का नाम लेडी हान है. इसकी मालिक ऑस्ट्रेलिया की महिला है. उसके पति इस बोट के कप्तान है. यह बोट मस्कट (ओमान) से यूरोप की तरफ जा रही थी.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







