
राम मंदिर ट्रस्ट पर लगे आरोप तो प्रियंका ने साधा PM पर निशाना, कहा- आस्था में अवसर तलाशना महापाप
AajTak
प्रियंका गांधी ने कहा कि आस्था में अवसर तलाशने का कोई भी प्रयास करोड़ों भारतीयों की आस्था पर चोट है और महापाप का भागी है. देशवासियों की तरफ से हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट पूरे घोटाले की अपनी निगरानी में जांच करवाए.
श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट पर एक जमीन की खरीदारी में लगे घपले के आरोप पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि खबरों के अनुसार मंदिर निर्माण ट्रस्ट द्वारा एक जमीन की खरीदारी में घपला हुआ है. प्रियंका ने कहा कि 2 करोड़ की यह जमीन सिर्फ पांच मिनट के बाद प्रधानमंत्री जी द्वारा बनाए गए श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट की ओर से 18.5 करोड़ रुपये में खरीद ली गई. कांग्रेस महासचिव ने जमीन खरीद को लेकर एक के बाद एक कई सवाल उठाएं हैं. प्रियंका गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि अयोध्या की एक जमीन को 18 मार्च 2021 को दो लोग 2 करोड़ रुपए में खरीदते हैं. ये जमीन मंदिर निर्माण के लिए नहीं है, बल्कि मंदिर परिसर से दूर है. 2 करोड़ की यह जमीन सिर्फ 5 मिनट के बाद प्रधानमंत्री जी द्वारा बनाए गए श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट की ओर से 18.5 करोड़ में खरीद ली गई. यानि जमीन की कीमत 5.5 लाख रुपये प्रति सेकंड की दर से बढ़ गई.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









