
राम मंदिर जमीन विवाद: अयोध्या की आंधी मुंबई तक पहुंची, आमने-सामने बीजेपी-शिवसेना कार्यकर्ता
AajTak
इस वजह से सेना भवन के बाहर दोनों बीजेपी और शिवसेना के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से नारेबाजी देखने को मिली. खबर तो ये भी है कि प्रदर्शन की आड़ में कुछ जगहों पर हिंसा को भी अंजाम दिया गया.
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बीच भ्रष्टाचार की आंधी ने सियासत को गरमा दिया है और सवालों के घेरे में है श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट. आरोप लग रहे हैं कि जमीन खरीदने में भ्रष्टाचार किया गया है. 2 करोड़ की जमीन को 18 करोड़ में खरीदने के आरोप लग रहे हैं. सफाई तो पेश की गई है, लेकिन इस पर बवाल शांत होता नहीं दिख रहा. अब अयोध्या का ये विवाद मायानगरी मुंबई में भी बवाल की वजह बना है. बीजेपी और शिवसेना के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं. शिवसेना सांसद संजय राउत के तल्ख अंदाज के बाद से ही बीजेपी नेता राउत और शिवसेना पर हमलावर हैं. इस बीच अब बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सेना भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. अब क्योंकि शिवसेना को भी इस प्रदर्शन की जानकारी थी, ऐसे में सेना के कार्यकर्ता भी पहले से तैयार रहे.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









