
'राम जन्मभूमि केस में फैसले का आधार आस्था नहीं, पूरा पढ़ें', बोले पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़
AajTak
पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ उस बेंच का हिस्सा थे, जिसने अयोध्या के राम मंदिर मामले में फैसला सुनाया था. जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा है कि अयोध्या केस में फैसले का आधार आस्था नहीं था.
इंडिया टुडे ग्रुप के आयोजन इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई के मंच पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ थे. उन्होंने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के मंच पर अयोध्या के राम जन्मभूमि केस में फैसले को लेकर उठे सवालों से लेकर संविधान में सोशलिस्ट और सेक्यूलर को लेकर जारी बहस तक, हर विषय पर अपनी बात रखी.
अयोध्या के मामले में फैसला सुनाने वाली बेंच में शामिल रहे पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि फैसला आस्था की बुनियाद पर नहीं, एडवर्स पजेशन के बेस पर हुआ था. उन्होंने कहा कि सवाल उठाने से पहले पूरा फैसला पढ़ लेना चाहिए. हमने मस्जिद के लिए भी पांच एकड़ जमीन देने का फैसला दिया था. पूर्व सीजेआई ने कहा कि यह केस जब कोर्ट आया था, क्लेम टाइटल पर आया था. मैं सिस्टम का अनुशासित सिपाही रहा हूं और रिटायरमेंट के बाद भी अनुशासित हूं.
उन्होंने कहा कि जब आप जज के रूप में काम करते हैं, हर सुबह यह प्रार्थना करके कोर्ट जाते हैं कि हमारे हाथ से बस न्याय हो. जैन नहीं हूं, लेकिन हर दिन नवकार मंत्र पढ़ता था. सोशल मीडिया पर आलोचना को लेकर पूर्व सीजेआई ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग चाहते हैं कि हर फैसला सरकार के खिलाफ हो, एक विचारधारा के खिलाफ हो. अगर ऐसा नहीं होता है, तो आलोचना की जाती है कि आप प्रो गवर्नमेंट हैं. मैंने सरकार के खिलाफ भी कई फैसले दिए हैं.
पूर्व सीजेआई ने इलेक्टोरल बॉन्ड से लेकर केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित केस तक, सरकार के खिलाफ दिए अपने फैसले भी गिनाए. जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली तबादले को लेकर उठे सवालों और रिश्तों को लेकर हुई आलोचनाओं पर उन्होंने कहा कि तब कॉलेजियम में मुझसे भी वरिष्ठ जज थे, और भी जज थे. पूर्व सीजेआई ने एक सवाल के जवाब में कहा कि निगेटिव बातों में क्या पड़ना. मेरा सिद्धांत रहा है कि पॉजिटिव देखो.
आदित्य ठाकरे के स्ट्रीट डॉग्स पर तुरंत फैसला, दो दलों के सिंबल की लड़ाई पर फैसले में देरी वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि जज बेकार नहीं बैठे हैं, वह भी हर दिन काम करते हैं. सुप्रीम कोर्ट में इतने केस पेंडिंग पड़े हुए हैं. चंद्रचूड़ ने कॉलेजियम को लेकर कहा कि हमने अपने समय में सदस्यों से अच्छे लोगों के नाम लाने, उनका रिकॉर्ड देखने, प्रदर्शन का आकलन करने के लिए कहा था. उन्होंने 12वीं फेल, लापता लेडीज और तारे जमीं पर को अपनी फेवरेट फिल्म बताया.
उमर खालिद की बेल पर क्या बोले पूर्व सीजेआई

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










