
रामायण के 'सुमंत' का निधन, राजेश खन्ना-अमिताभ बच्चन संग किया था काम
AajTak
चंद्रशेखर के बेटे प्रोफेसर अशोक चंद्रशेखर ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है. अशोक ने बताया कि उनके पिता चंद्रशेखर का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 3 बजे विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा.
टीवी के लोकप्रिय सीरियल रामायण के एक और किरदार ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया. मशहूर वेटेरन एक्टर चंद्रशेखर का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने बुधवार सुबह लगभग 7 बजे अपनी जिंदगी की अंतिम सांसें लीं. चंद्रशेखर ने पॉपुलर टीवी शो रामायण में सुमंत का किरदार निभाया था. वे टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा के नाना हैं. चंद्रशेखर के बेटे प्रोफेसर अशोक चंद्रशेखर ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है. अशोक ने बताया कि उनके पिता चंद्रशेखर का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 3 बजे विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा. चंद्रशेखर की मौत बढ़ती उम्र के चलते होने वाली दिक्कतों की वजह से हुई है. उन्होंने रामायण सीरियल के जरिए दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की थी.More Related News

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











