
रामविलास के 'लक्ष्मण', भतीजे चिराग के प्रतिद्वंदी... BJP से झटका खाए पशुपति पारस कौन हैं?
AajTak
चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस ने केंद्र में अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. एनडीए गठबंधन में उन्हें लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिली और बीजेपी ने चिराग को गठबंधन में जगह दी. आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं पशुपति पारस और क्या है चाचा-भतीजे के बीच लड़ाई.
बिहार में चाचा बनाम भतीजे की लड़ाई शुरू हो गई है. चिराग के चाचा पशुपति पारस ने लोकसभा की सीट नहीं मिलने पर केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने फिलहाल इसका ऐलान नहीं किया कि वह एनडीए का हिस्सा रहेंगे या नहीं लेकिन उन्हें विपक्षी गठबंधन की तरफ से ऑफर मिल रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं पशुपति कुमार पारस और क्या है चाचा-भतीजे की लड़ाई?
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस केंद्र में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज विभाग के मंत्री थे. हालांकि, उनकी पार्टी को एनडीए गठबंधन में लोकसभा की सीट से महरूम रहना पड़ा. इसके एक दिन बाद उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस्तीफे का ऐलान किया.
यह भी पढ़ें: Pashupati Paras Resigns: पशुपति पारस ने छोड़ा केंद्रीय मंत्री पद, देखें इस्तीफे में क्या बताई वजह
पशुपति पारस ने कहा, "एनडीए गठबंधन ने कल बिहार लोकसभा के लिए 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. हमारी पार्टी के पांच सांसद थे. मैंने पूरी ईमानदारी से काम किया. हमारे और संबंधित पार्टी के साथ अन्याय हुआ है. मैं केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देता हूं."
हाजीपुर सीट को लेकर चाचा-भतीजा उलझे
चाचा और भतीजे की लड़ाई हाजीपुर सीट को लेकर है, जहां से चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान ने लंबी राजनीतिक पारी खेली. अब इस सीट की अगुवाई चिराग पासवान करना चाहते हैं लेकिन चाचा इसके लिए तैयार नहीं थे. दोनों चाचा-भतीजा इस सीट को लेकर लंबे समय से उलझे हुए थे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






