
रामपुर में आकाश को मिला आज़म से अदावत का इनाम! खतौली में BJP के राजकुमारी पर भरोसे की ये है वजह
AajTak
उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए BJP ने अपने कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने रामपुर में आकाश सक्सेना पर भरोसा जताया है. ऐसे में माना जा रहा है कि आकाश सक्सेना को अपने जुझारूपन और आज़म के खिलाफ़ मुखर रहने का इनाम मिला है. तो वहीं भाजपा ने खतौली सीट से विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को कैंडिडेट बनाया है.
यूपी में होने वाले तीन उपचुनावों को लेकर बीजेपी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद ख़ाली हुई सीट पर पूर्व सांसद रघुराज शाक्य को टिकट दिया है, तो रामपुर में आज़म खान के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलने वाले आकाश सक्सेना को पार्टी ने फिर से प्रत्याशी बनाया है. वहीं, पूर्व विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को खतौली विधानसभा सीट से टिकट दिया है.
आज़म के खिलाफ मुखर रहे हैं आकाश सक्सेना
बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भी आकाश सक्सेना को आज़म खान के ख़िलाफ़ प्रत्याशी बनाया था. संगठन में लघु उद्योग प्रकोष्ठ में संयोजक आकाश सक्सेना को अपने जुझारूपन और आज़म के खिलाफ़ खुलकर बोलने के साथ ही मुखर रहने का इनाम मिला है. कोई बड़ा पद न होने के बावजूद आकाश पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रहे हैं. इसकी वजह आज़म खान से आकाश सक्सेना की अदावत है.
आकाश सक्सेना का नाम भी आज़म खान की वजह से ही चर्चा में आया था. दरअसल, हेट स्पीच के मामले में आज़म खान को सज़ा दिलवाने में बीजेपी के इस स्थानीय नेता की भूमिका महत्वपूर्ण है. यही वजह है कि संगठन में कोई बड़ा पद न होते हुए भी आकाश सक्सेना को बीजेपी ने सपा और आज़म खान का गढ़ माने जाने वाले रामपुर से टिकट दिया है.
ऐसा है आकाश का राजनीतिक सफर
करीब 47 साल के आकाश सक्सेना मूलतः व्यापारी नेता हैं. उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी राजनीतिक ही है. रामपुर में उनका अपना उद्योग है, तो वहीं इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन से भी आकाश जुड़े रहे हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










