
'रामनामी' केजरीवाल ने क्या भुला दिया है मुस्लिम वोटरों को? दिल्ली में उभरती कांग्रेस को होगा फायदा | Opinion
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर उद्घाटन के वक्त सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ से दिल्ली को राममय बनाने की कोशिश की थी. चुनावी तैयारियों में भी अभी वैसी ही झलक दिखाने की कोशिश हो रही है. केजरीवाल को क्या मुस्लिम वोटर की फिक्र नहीं है - फिर तो कांग्रेस ही फायदा उठाएगी.
अरविंद केजरीवाल दिल्ली में राम राज्य लाने में जुटे हुए हैं. अब तक दिल्ली में क्या चल रहा था, ये तो वही जानें. आतिशी के दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने से पहले मिलजुल कर बताया जाने लगा था कि वो तो इंद्रप्रस्थ का शासन वैसे ही चलाएंगी, जैसे अयोध्या में खड़ाऊं लेकर भरत राजकाज चलाते रहे - और कार्यभार संभालने के बाद आतिशी ने दफ्तर में दो कुर्सियां रख कर नमूना भी पेश कर दिया.
जनता की अदालत बुलाकर अरविंद केजरीवाल ने जब बताया कि वो माता सीता की तरह ही अग्निपरीक्षा देने जा रहे हैं, तो मनीष सिसोदिया ने भी राम-लक्ष्मण का नजारा दिखाने को पूरी कोशिश की.
अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के वक्त जैसे सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ से दिल्ली को राममय बनाने की अरविंद केजरीवाल ने कोशिश की थी, मौजूदा चुनावी तैयारियों में भी वैसी ही झलक दिखाने की कोशिश हो रही है.
सवाल ये उठता है कि अरविंद केजरीवाल को क्या मुस्लिम वोटों की बिलकुल भी फिक्र नहीं है?
हो सकता है ये सोचकर ही राहुल गांधी के साथ दोबारा चुनावी गठबंधन न किया हो, लेकिन ये सब तो अब कांग्रेस को ही फायदा पहुंचाएगा.
रामायण के भरोसे केजरीवाल एंड कंपनी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










