
रामनाथ कोविंद ने बेचा अपना घर, खरीदने वाला परिवार भी गदगद
AajTak
Kanpur News: पूर्व राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद ने अपने कानपुर स्थित घर को बेच दिया है. राष्ट्रपति बनने के बाद वह कभी इस घर में नहीं गए थे. उधर, कानपुर देहात में परौंख गांव के पैतृक घर को रामनाथ कोविंद ने एक सामाजिक संस्थान को सौंप दिया है.
देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर के कल्याणपुर में बना अपना घर बेच दिया है. खास बात यह है कि राष्ट्रपति बनने के बाद कोविंद एक बार भी वह अपने इस घर में नहीं आ पाए थे. अब पूर्व राष्ट्रपति ने अपना यह घर कानपुर के ही रहने वाले एक डॉक्टर दंपति को बेच दिया है.
डॉक्टर दंपति श्रीति बाला और शरद कटियार महामहिम पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के घर को खरीदकर फूले नहीं समा रहे हैं. शुक्रवार को पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए कानपुर में मकान की रजिस्ट्री हो गई. पूर्व राष्ट्रपति ने पावर ऑफ एटॉर्नी आनंद कुमार के नाम की थी. उन्होंने शुक्रवार को कानपुर में रजिस्ट्री कर दी.
घर को प्रॉपर्टी के नजरिए से न देखें: डॉक्टर दंपति
डॉक्टर शरद ने बताया कि यह मेरा सौभाग्य है. ईश्वर कृपा से मुझे इस मकान में रहने का अवसर मिलेगा. वे इसे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की कृपा मानते हैं और इस घर को प्रॉपर्टी के नजरिए से न देखने का अनुरोध करते हैं. कीमत भी नहीं बताते हैं. वह दिल्ली में रामनाथ कोविंद से भेंट के बाद उनकी सरलता और सज्जनता की बार-बार प्रशंसा करते हैं. डॉक्टर दंपती शरद और श्रीति बाला बिल्हौर में श्री नर्सिंग होम के नाम से प्राइवेट हॉस्पिटल चलाते हैं और फिलहाल कान्हा श्याम अपार्टमेंट में रहते हैं.
अब दिल्ली में रहता है कोविंद का परिवार
कल्याणपुर के इंद्रानगर दयानंद बिहार के एम ब्लॉक में डॉक्टर रामनाथ कोविंद का मकान है. राष्ट्रपति रहते प्रोटोकॉल के तहत पुलिस की एक कंपनी उनके निवास पर तैनात रहती थी. उनके मकान के चलते यह क्षेत्र वीआईपी दर्जा रखता था. दयानंद बिहार को नगर निगम, विद्युत, वन विभाग सुंदर और सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने में लगातार काम करता रहा है. पता हो कि प्रोटोकॉल और परंपरा के तहत पूर्व राष्ट्रपति कोविंद दिल्ली में बंगला आवंटित हुआ है. उनका परिवार अब वहीं रहेगा.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







