
रामनवमी पर ही नहीं, 2020 में भी JNU में हुई थी हिंसा, क्या एक्शन हुआ? RTI में मिला जवाब
AajTak
Delhi Latest News: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एक बार फिर विवादों में है. रविवार को रामनवमी के मौके पर जेएनयू के कावेरी हॉस्टल के छात्रों के बीच हिंसक झड़प हुई.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कावेरी हॉस्टल में छात्रों के दो समूह के बीच हॉस्टल के मेस में रामनवमी पर कथित तौर पर मांसाहारी भोजन को लेकर को झड़प हो गई थी. पुलिस ने बताया कि घटना में छह छात्र घायल हो गए हैं. जेएनयू में रामनवमी के दिन हुई इस घटना के बाद एक बार फिर यूनिवर्सिटी सुर्खियों में आ गई है.
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने वामपंथी छात्रों के एक समूह से मिली शिकायत के आधार पर अज्ञात एबीवीपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने एबीवीपी की शिकायत के आधार पर अज्ञात वामपंथी छात्रों के खिलाफ भी प्राथमिकी भी दर्ज की है.
ये पहली बार नहीं है जब देश का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जेएनयू विवादों में है. जेएनयू का विवादों से लंबा नाता रहा है. जेएनयू के लेफ्ट संगठनों पर कभी पाकिस्तान के समर्थन में मुशायरा, कभी भारतीय जवानों की शहादत पर जश्न मनाने का आरोप लग चुका है. कैंपस में हिंसात्मक घटनाएं हो चुकी हैं.
इससे पहले 5 जनवरी 2020 को यूनिवर्सिटी कैंपस में नकाबपोश लोगों ने तोड़फोड़ की थी. इस दौरान कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए थे. कई छात्रों को इस दौरान अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था. इस मामले में अब तक कितने लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है? कितनी एफआईआर दर्ज की गई हैं? और उन एफआईआर में कितने लोगों के नाम हैं? आज तक ने आरटीआई के जरिए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश की.
आजतक की आरटीआई में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, दक्षिण पश्चिम जिला, वसंत विहार के कार्यालय की ओर कहा गया है कि इस केस में 2 एफआईआर दर्ज की गई. पहली एफआईआर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323/341/506/34 और डीपीडीपी अधिनियम की धारा 3 के तहत दर्ज की गई है. दूसरी एफआईआर आईपीसी की धारा 323/341/506/34 और 3 डीपी डीपी एक्ट के तहत दर्ज की गई थी. इन दोनों केस की फाइलों को दिल्ली पुलिस कमिश्नर की मंजूरी से क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 द्वारका को ट्रांसफर कर दिया गया है.
हालांकि, इस दौरान कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनके नाम क्या हैं और किन लोगों से पूछताछ की जा रही है इस पर कोई जवाब नहीं मिला.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






