
रामनवमी पर आर-पार... सियासत धुआंधार! यूपी, बंगाल और झारखंड समेत कई राज्यों में पुलिस अलर्ट
AajTak
यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. कई जगहों पर धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीजे, बाइक रैली और भड़काऊ गतिविधियों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं. कई जिलों में NSA जैसी कठोर धाराएं लगाने की चेतावनी भी दी गई है. ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी के जरिए रखी नजर रखी जाएगी.
रामनवमी को लेकर देशभर में तैयारी है. तमाम जगहों पर इस पावन पर्व के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं. खास कर धर्म नगरी में विशेष व्यवस्था है. यूपी, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. कई जगहों पर धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीजे, बाइक रैली और भड़काऊ गतिविधियों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं. कई जिलों में NSA जैसी कठोर धाराएं लगाने की चेतावनी भी दी गई है. ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी के जरिए रखी नजर रखी जाएगी.
रामनवमी को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है. वैसे तो हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ शोभायात्रा की मंजूरी दी है. लेकिन बीजेपी और टीएमसी के बीच जुबानी जंग चल रही है. रामनवमी के आयोजन में चंद घंटे बाकी हैं. लेकिन एक तरफ बीजेपी की प्लानिंग है तो दूसरी ओर टीएमसी की भी तैयारी है. सिलिगुड़ी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पताके बांटे हैं. पोस्टर भी लग गए हैं. मिठाइयां बन रही हैं. ताकि रविवार के रामनवमी का आयोजन भव्य और दिव्य हो सके. वही ममता सरकार ने तमाम शहरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है ताकि किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके. पूरे पश्चिम बंगाल में करीब 20 हजार शोभा यात्रा और जुलूस निकाले जाएंगे. टीएमसी ने हुगली में राम-सीता की तस्वीर के साथ अस्त्रहीन संकीर्तन रैली निकालने का फैसला किया है.
रामनवमी पर ऐसा तनाव नया नहीं. पिछले 7 साल से रामनवमी राजनीति का नया हथियार बना हुआ है. इस बार इस विवाद में सियासी शोर है तो विवाद का जोर है. बीते दिनों मालदा के मोथाबाड़ी में रामनवमी रैली रिहर्सल के दौरान बवाल हुआ था. उसी का हवाला देते हुए बीजेपी ममता सरकार पर वार कर रही है. लेकिन बीजेपी के इसी प्लान के खिलाफ टीएमसी ने भी अपनी तैयारी की है. हुगली में TMC नगर संकीर्तन करने वाली है. रामनवमी पर इसी तनाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल में व्यापक पुलिस बंदोबस्त किए गए हैं. सबसे ज्यादा व्यवस्था हावड़ा में रहेगी, जहां सबसे ज़्यादा पुलिस का बंदोबस्त रखा जा रहा है. क्विक रेस्पॉस टीम, रैपिड एक्शन फ़ोर्स को भी तैयार रखा गया है.
अयोध्या में विशेष तैयारी
यूपी की बात करें तो अयोध्या में इस बार रामनवमी विशेष रहने वाला है. वहां रामलला के दरबार को भव्य रूप से सजाया जा रहा है. सरयू तट 2 लाख दीपों से जगमग होगा. श्रद्धालुओं पर ड्रोन से सरयू का जल छिड़का जाएगा. यूपी पुलिस ने संवेदनशील जिलों में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी है. संभल, लखनऊ समेत कई 42 जिलों को हाईअलर्ट घोषित किया गया है. पुलिस प्रशासन अलर्ट है ताकि रामनवमी का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके.
वहीं संभल में रामनवमी को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यूपी के अन्य शहरों में भी खास इंतजाम हैं. संभल में रविवार की शाम रामनवमी की भव्य शोभायात्रा जमा मस्जिद से करीब 50 मीटर की दूरी पर डाकखाना तिराहे से शुरू होगी. इस दौरान रैपिड रिएक्शन फोर्स की तैनाती पहले से ही कर दी गई है. RAF के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है. पुलिस ने रामनवमी को लेकर शोभायात्रा के आयोजकों से रूट की पूरी जानकारी भी ली है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







