
'रामदेव ने अगर आपत्तिजनक बातें कीं तो मानहानि का केस कीजिए', IMA की अर्जी पर HC की टिप्पणी
AajTak
बाबा रामदेव के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई याचिका पर आज सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा कि अगर बाबा ने डॉक्टरों को लेकर आपत्तिजनक बातें की हैं तो उसके लिए उन पर मानहानि का मुकदमा दाखिल होना चाहिए.
योगगुरू बाबा रामदेव के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई याचिका पर आज सुनवाई हुई. तमाम दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फिलहाल इस मामले पर सुनवाई जुलाई में करने को कहा है. आईएमए ने बाबा रामदेव को पतंजलि के कोरोनिल के बारे में झूठे बयान और झूठी जानकारी फैलाने से रोकने की मांग की है. सुनवाई के दौरान आईएमए ने कोर्ट को कहा है कि बाबा लोगों को वैक्सीनेशन ना लगाने के लिए कह रहे हैं, एलोपैथी को स्टूपिड साइंस कह रहे हैं, साथ ही डॉक्टरों का मजाक उड़ा रहे हैं, इसके अलावा कोरोनिल को लेकर बाबा ने जिस तरह के दावे किए उसे खुद स्वास्थ्य मंत्रालय ने खारिज कर दिया लेकिन इन दावों को लेकर उन्होंने 250 करोड़ रुपये की कोरोनिल बेच दी.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










