
राबड़ी देवी ने तेज प्रताप को 'अपनी जगह ठीक' बताया, महुआ चुनाव पर इसका असर होगा क्या?
AajTak
राबड़ी देवी ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का खुलकर सपोर्ट किया है. राबड़ी देवी के मुताबिक, तेज प्रताप जो भी कर रहे हैं, बिल्कुल ठीक कर रहे हैं. सवाल ये है कि लालू परिवार की तरफ से आई ऐसी पहली प्रतिक्रिया का तेज प्रताप यादव को फायदा मिलेगा?
तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद सबसे बड़ा सपोर्ट मिला है. तेज प्रताप यादव की कुछ निजी तस्वीर सोशल मीडिया पर आ जाने के बाद लालू यादव ने उनको राष्ट्रीय जनता दल के साथ साथ अपने परिवार से भी बेदखल कर दिया था. तब से तेज प्रताप यादव अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.
तेज प्रताप यादव अकेले पड़ चुके हैं. अपनी पार्टी, जनशक्ति जनता दल, बनाकर महुआ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं. और, तेज प्रताप यादव के खिलाफ तेजस्वी यादव ने आरजेडी के मौजूदा विधायक को ही मैदान में उतार दिया है. पहले तो तेज प्रताप पार्टी या परिवार के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे थे, लेकिन बाद में तो राघोपुर भी पहुंच गए थे. लोगों को जरूरी सामान दिए और सवाल उठाया था कि इलाके के लोग बाढ़ से परेशान हैं, और इलाके का विधायक नदारद है.
राघोपुर से तेजस्वी यादव तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे हैं. तेज प्रताप की भूमिका अपनी जगह है, लेकिन जिस तरह से राघोपुर के लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है, तेजस्वी यादव के प्रति नाराजगी भी साफ देखी जा सकती है. ये माजरा तब देखने को मिला जब राबड़ी देवी राघोपुर के दौरे पर थीं, एक बुजुर्ग अपनी बात कह रहा था और तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर सवाल उठा रहा था. राबड़ी देवी जैसे तैसे बुजुर्ग की बात सुनती रहीं, और फिर वहां से चली गईं.
सवाल ये है कि क्या ये तेज प्रताप के राघोपुर जाकर वहां के विधायक पर सवाल उठाने का नतीजा है? या तेजस्वी यादव के इलाके पर ध्यान नहीं देने की वजह से लोगों की नाराजगी बढ़ी है? कुछ कुछ वैसे ही जैसे 2019 में राहुल गांधी से अमेठी के लोग नाराज थे.
तेजस्वी यादव पर तो राबड़ी देवी ने कुछ खास नहीं बोला, लेकिन तेज प्रताप यादव के बारे में जो कुछ कहा हैं वो काफी महत्वपूर्ण है - और वो एक बेटे के लिए सार्वजनिक तौर पर महज ममता का एहसास नहीं है!
तेज प्रताप को राबड़ी देवी का समर्थन

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








