
राफेल गिराने के PAK के प्रोपेगेंडा पर बोले विदेश सचिव- सही समय पर दी जाएगी जानकारी
AajTak
विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान ऐसा देश है जो जन्म के साथ ही झूठ बोल रहा है. 1947 में जब पाकिस्तानी फौज ने जम्मू-कश्मीर में धावा बोला, तो उन्होंने यूएन में झूठ बोला कि हमारा इससे कोई लेना देना नहीं है, जिन लोगों ने हमला किया है वो कबायली हैं.
भारत ने 6 और 7 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. भारत ने इस अभियान को 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया है. भारतीय सेनाओं ने बखूबी अपना काम पूरा किया. लेकिन पाकिस्तान ने एक प्रोपेगेंडा फैलाया कि उसने भारत का राफेल गिरा दिया है. इसे लेकर MEA की प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने तस्वीर साफ कर दी है.
PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ समेत कई पाकिस्तानी नेता झूठा प्रोपेगेंडा फैलाते हुए दावा कर रहे हैं कि उन्होंने 3 राफेल गिराए हैं. इसे लेकर विक्रम मिसरी ने कहा कि जब सही समय होगा तब आधिकारिक तौर पर इसके बारे में सूचना दी जाएगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जो प्रोपेगेंडा फैला रहा है, इसे लेकर कोई अचरज नहीं है, पाकिस्तान ऐसा देश है जो जन्म के साथ ही झूठ बोल रहा है. 1947 में जब पाकिस्तानी फौज ने जम्मू-कश्मीर में धावा बोला, तो उन्होंने यूएन में झूठ बोला कि हमारा इससे कोई लेना देना नहीं है, जिन लोगों ने हमला किया है वो कबायली हैं. विक्रम मिसरी ने कहा कि जब हमारी फौज वहां पहुंची और यूएन के लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पाकिस्तानी फौज ने ये घुसपैठ की है, इसके बाद पाकिस्तान को मानना पड़ा था कि उसकी फौज ने घुसपैठ की थी.
'हमने सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमला किया'
इस दौरान विदेश सचिव ने पाकिस्तान की उस दलील को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि 7 मई को भारतीय हमलों में सिर्फ नागरिकों की मौत हुई. उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि हमने स्पष्ट कर दिया है कि हमारा निशाना केवल आतंकियों के ठिकाने थे, वे ठिकाने जहां आतंकवाद पनपता है, यहां तक कि वे 'जनाज़े' भी जहां आतंकियों को सम्मान के साथ विदा किया जाता है.'PAK ने फिर उकसाया तो करारा जवाब देंगे'
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा नीलम-झेलम बांध परियोजना को निशाना बनाने के आरोप झूठे हैं, मनगढ़ंत हैं. भारत ने केवल आतंकवादी बुनियादी ठिकाने को निशाना बनाया है. अगर यह भारतीय बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का बहाना है, तो भारत की प्रतिक्रिया के परिणाम के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार होगा.
'पाकिस्तान ने जानबूझकर सिख धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया' विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सिख समुदाय पर टारगेटेड अटैक किए. पुंछ में एक गुरुद्वारे पर हमला किया और सिख समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि हमलों में तीन लोग मारे गए, उन्होंने कहा कि पुंछ में कुल 16 नागरिक मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









