
रानू मंडल से भी तेज बदली किस्मत... प्लंबर दिखेगा हॉलीवुड फिल्म में!
AajTak
घर के बाथरूम में काम करते हुए प्लंबर गाने गा रहा था. उसकी गायकी से एक म्यूजिक प्रोड्यूसर इतना प्रभावित हुआ कि उसने प्लंबर के साथ सॉन्ग रिकॉर्ड करने का ऐलान कर दिया. बता दें कि रानू मंडल की किस्मत भी कुछ इसी तर्ज पर बदली थी.
कहते हैं कि किस्मत बदलते देर नहीं लगती. एक प्लंबर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. दरअसल, प्लंबर का काम करने वाला ये शख्स एक म्यूजिक प्रोड्यूसर के घर काम करने के लिए गया था. घर के बाथरूम में काम करते हुए प्लंबर गाने गा रहा था.
उसकी गायकी से म्यूजिक प्रोड्यूसर इतना प्रभावित हुआ कि उसने प्लंबर के साथ सॉन्ग रिकॉर्ड करने का ऐलान कर दिया. अब एक हॉलीवुड फिल्म मेकर ने प्लंबर की इस कहानी पर मूवी बनाने की भी घोषणा कर दी है. बता दें कि भारतीय सिंगर रानू मंडल की किस्मत भी रातों-रात बदल गई थी. पहले वह स्टेशन पर गाया करती थी.
'द मिरर' के मुताबिक, प्लंबर का नाम केव क्राने (Kev Crane) है, जो ब्रिटेन के Leicestershire के रहने वाले हैं. साधारण सी जिंदगी बिता रहे 50 वर्षीय केव उस वक्त सुर्खियों में आए, जब उन्होंने म्यूजिक प्रोड्यूसर पॉल कॉनली (Paul Conneally) के साथ एक सॉन्ग रिकॉर्ड किया.
कॉनली ने केव को गाते हुए पहली बार तब सुना था, जब वो उनके बाथरूम में रिपेयरिंग कर रहे थे. प्लंबर से सिंगर बनने और फिर अब हॉलीवुड फिल्म, केव क्राने का ये सफर बेहद दिलचस्प है.
प्लंबर का काम करते हुए केव सॉन्ग राइटिंग पर भी काम कर रहे थे. इस बीच जब पॉल कॉनली ने उन्हें गाते हुए सुना तो उनके साथ एक सिंगिंग कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और कुछ दिन बाद उनका पहला एल्बम Why Can't I Be You? रिलीज हुआ. उनका ये सॉन्ग काफी फेमस हुआ, जिसके बाद कॉनली ने केव से और कई गाने गवाए.
प्लंबर से सिंगर और अब हॉलीवुड फिल्म..

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











