
राधिका के करियर पर ढाई करोड़ से ज्यादा खर्च, सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट... 'हत्यारे' पिता की 'तानों' वाली थ्योरी पर क्यों शक
AajTak
गुरुग्राम में स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी राधिका की उसके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने गांव वालों के तानों को कारण बताया, लेकिन पुलिस को आर्थिक स्थिति और बेटी के प्रति समर्थन को देखते हुए उसकी कहानी संदिग्ध लग रही है. पुलिस अब सोशल मीडिया, रिश्तों और दोस्तों के जरिए असली वजह तलाश रही है.
गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना में स्टेट लेवल की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या उसके पिता दीपक यादव ने तीन गोलियां मारकर कर दी. यह वारदात सेक्टर-57 स्थित उनके घर में हुई. सूत्रों के मुताबिक, वारदात वाले दिन राधिका जब किचन में खाना बना रही थी, तब दीपक ने पीछे से तीन गोलियां चलाईं. एक गोली लोअर बैक में और दो गोलियां चेस्ट में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है. SHO विनोद कुमार ने बताया कि हथियार बरामद करना बाकी है. आरोपी ने गांव वालों के तानों को हत्या की वजह बताया है, लेकिन कोई लव एंगल या ऑनर किलिंग का मामला नहीं है.
पुलिस को पिता दीपक की कहानी पर शक
पुलिस को आरोपी की कहानी पर शक है. जांच में सामने आया है कि दीपक यादव की सालाना आमदनी लाखों में थी. वह ब्रोकर बिजनेस से 15 लाख रुपये सालाना कमाता था और किराए से भी हर महीने 5 से 10 लाख रुपये तक की कमाई होती थी. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ लोगों ने दीपक से कहा था कि उसकी बेटी मनमर्जी करती है और वह एक अच्छा पिता नहीं है. इसके बाद दीपक ने कई बार राधिका से उसकी टेनिस एकेडमी बंद करने को कहा, लेकिन राधिका ने इंकार कर दिया था.
दीपक ने बेटी के करियर पर ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे. राधिका को महंगे टेनिस रैकेट, स्पोर्ट्स गियर और विदेश में ट्रेनिंग तक दिलवाई गई थी. राधिका पिछले दो साल से चोट के कारण टेनिस से दूर थी और अब वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने की दिशा में काम कर रही थी.
सोशल मीडिया, रिश्तों और दोस्तों की जांच में जुटी पुलिस

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










