
राधाकृष्णन के शपथ समारोह में दिखे धनखड़! इस्तीफे के 53 दिन बाद पहली बार नजर आए
AajTak
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जुलाई में इस्तीफा देने के बाद पहली बार नौ सितंबर को सार्वजनिक बयान जारी कर राधाकृष्णन को बधाई दी थी. उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि नए उपराष्ट्रपति की यह उपलब्धि देश के प्रतिनिधियों का विश्वास दर्शाती है.
सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को 15वें उपराष्ट्रपति के तौर पर पद की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी नजर आए. वह 21 जुलाई को पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए हैं.
जिस समय सीपी राधाकृष्णन शपथ ले रहे थे. जगदीप धनखड़ अन्य पूर्व उपराष्ट्रपतियों वेंकैया नायडू और हामिद अंसारी के बगल में बैठे हुए थे. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सहित कई बड़े मंत्री शामिल हुए.
बता दें कि धनखड़ ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति का पद संभाला था और 21 जुलाई को संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देकर इस्तीफा दिया था.
जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को जब इस्तीफा दिया था. उसी दिन राज्यसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाई थी. विपक्ष ने इस पर सवाल उाते हुए कहा कि अगर स्वास्थ्य समस्या इतनी गंभीर थी, तो सत्र शुरू होने से पहले ही इस्तीफा क्यों नहीं दिया?
धनखड़ के 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के लगभग दो महीने बाद तक वे सार्वजनिक जीवन से पूरी तरह गायब रहे, जिससे राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर काफी अटकलें और विवाद फैले. स्वास्थ्य कारणों का हवाला देने के बावजूद उनकी अनुपस्थिति को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा, जबकि सरकार ने इसे निजी मामला बताया.
रिपोर्ट्स के अनुसार, धनखड़ ने इस्तीफे के बाद आधिकारिक आवास में ही रहना जारी रखा. वे सार्वजनिक कार्यक्रमों या मीडिया से दूर रहे. अगस्त तक वे आवास खाली करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन नया सरकारी बंगला न मिलने के कारण वही रहें.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








