
रात 8.52, 9.41 और 1.57... एक के बाद एक तीन झटकों से हिला नेपाल, अबतक 6 की मौत, याद आया 2015 का हादसा
AajTak
नेपाल में एक के बाद एक लगातार तीन झटके महसूस किए गए. इसके बाद फिर सुबह 3:15 बजे 3.6 की तीव्रता पर भूकंप महसूस किया गया. दोती जिले में भूकंप से एक घर गिरने से करीब 2:12 बजे 6 लोगों की मौत हो गई. पड़ोसी देश में आए लगातार भूकंप ने साल 2015 के भूकंप की याद दिला दी है.
नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पास 6.3 तीव्रता के भूकंप के बाद देर रात पूरे उत्तर भारत में जोरदार झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से करीब 90 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में नेपाल में था. रात 1:57 बजे आए भूकंप के झटके दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम के अलावा लखनऊ में भी महसूस किए गए.
नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से कम तीव्रता के भूकंप आ रहे हैं. यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप का केंद्र नेपाल में दिपायल से 21 किमी दूर था. पड़ोसी देश में पहला भूकंप 8 नवंबर की रात 8 बजकर 52 मिनट 42 सेकेंड पर आया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी पर इसकी तीव्रता 4.9 थी. उसके बाद एक घंटे के अंदर दूसरा भूकंप 9 बजकर 41 मिनट 35 सेकेंड पर आया. उसकी तीव्रता 3.5 और 9 नवंबर की रात एक बजकर 57 मिनट 24 सेकेंड पर 6.3 की तीव्रता का भूंकप आया था.
इसके बाद उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक बार फिर बुधवार की सुबह 6 बजकर 27 मिनट 13 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 बताई गई. इसका केंद्र जमीन के अंदर 5 किलोमीटर की गहराई में था. उत्तराखंड में बीते रविवार को 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र उत्तरकाशी से 17 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में था.
दोती जिले में 6 लोगों की मौत
नेपाल में एक के बाद एक लगातार तीन झटके महसूस किए गए. इसके बाद फिर सुबह 3:15 बजे 3.6 की तीव्रता पर भूकंप महसूस किया गया. दोती जिले में भूकंप से एक घर गिरने से करीब 2:12 बजे 6 लोगों की मौत हो गई. पड़ोसी देश में आए लगातार भूकंप ने साल 2015 के भूकंप की याद दिला दी है.
25 अप्रैल 2015 में आया था 7.9 की तीव्रता का भूकंप

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








