
मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी! सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत; व्यापारियों का प्रदर्शन
AajTak
मेरठ की प्रसिद्ध शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट को अवैध घोषित किए जाने के बाद व्यापारियों का विरोध उग्र हो गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होने वाली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी और किसान संगठन जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं, जहां पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई.
UP News: मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के 1470 अवैध निर्माणों को ढहाने के लिए आवास विकास परिषद ने कमर कस ली है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा मार्केट को अवैध मानते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश दिए जाने के बाद व्यापारियों और किसान मजदूर संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. पुलिस ने धरने से दो लोगों को हिरासत में लिया, जिसके विरोध में बाजार बंद रहा. नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद अब 729 दुकानदारों को तीन दिनों के भीतर खुद निर्माण हटाने की चेतावनी दी गई है.
पुलिस अधिकारी और कार्यकर्ताओं में 'हॉट टॉक'
बीते दिनों प्रदर्शन के दौरान माहौल तब गरमा गया जब सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और किसान संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई. सीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि थाने के एसएसआई को धमकाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर उनके किसी सिपाही को अपमानित किया गया तो यह ठीक नहीं होगा. सीओ ने कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि यदि सम्मानपूर्वक बात करनी है तभी वह चर्चा के लिए आएंगे, अन्यथा वे 5 मिनट में सोच लें कि उन्हें क्या करना है.
1470 दुकानों पर मंडराया संकट
शास्त्री नगर प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद आवास विकास परिषद ने उन 1470 दुकानों को चिन्हित किया है जो आवासीय प्लॉट पर बनी हैं. इनमें से 31 परिसरों पर तत्काल ध्वस्तीकरण की तलवार लटकी है. कोर्ट के आदेश के बाद दुकानों को खाली करने के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं. व्यापारियों का कहना है कि वे सालों से यहां रोजगार कर रहे हैं और अचानक दुकानें हटने से उनका भविष्य अंधकार में डूब जाएगा. वे सरकार से इन दुकानों के नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं.

ईरान के तेहरान में आधी रात को हुए हवाई हमलों ने पूरे शहर को दहलाकर रख दिया. करीब बीस से ज्यादा जगहों पर जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी. यह हमले इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू होने के बाद अब तक के सबसे भीषण माने जा रहे हैं. फाइटर प्लेन आधे घंटे से अधिक समय तक आसमान में मंडराते रहे और बम बरसाते रहे.

इजरायल पर ईरान का हमला लगातार बढ़ रहा है. ईरान ने हाल ही में क्लस्टर बम वाली बैलिस्टिक मिसाइलें दागनी शुरू कर दी हैं जो यरुशलम इलाके के ऊपर से छोटे-छोटे बम गिरा रही हैं. जानकारों के विश्लेषण से पता चला है कि इरानी मिसाइलें कार्गो वॉरहेड के साथ क्लस्टर बमों को छोड़ रही हैं. इज़राइल ने ईरान पर क्लस्टर बमों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की बढ़ती सियासी तपिश के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फ्रंटफुट पर खेल रही है. ममता एक तरफ तो बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और दूसरी तरफ उन्होंने बंगाल का कानून मंत्रालय भी अपने हाथों में ले लिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वजह है कि ममता बनर्जी को मंत्रियों के विभाग में फेरबदल करना पड़ा?










