
रात में अलग-अलग कमरे में सोए, सुबह पत्नी की मिली अधजली लाश... BJP विधायक पर मामला दर्ज
AajTak
त्रिपुरा में एक महिला की अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया. महिला के पति ने बीजेपी विधायक और साथियों पर मामला दर्ज कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
त्रिपुरा के गोमती ज़िले में शनिवार को एक महिला का अधजला शव मिला. महिला के पति ने आरोप लगाया कि स्थानीय बीजेपी विधायक के साथियों द्वारा हमला किए जाने के बाद उसने आत्महत्या कर ली. एक एजेंसी के मुताबिक काकरबन थाना क्षेत्र के मिर्ज़ा में हुई यह घटना एक बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले चुकी है. जिसके बाद एक पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. वित्त मंत्री प्रणजीत सिंह रॉय ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
शनिवार देर रात फेसबुक पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा: "मिर्ज़ा घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस जघन्य अपराध में शामिल सभी लोगों को कानून के अनुसार न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. इस संबंध में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है."
यह भी पढ़ें: धर्म छुपाकर फंसाया, बेंगलुरु ले जाने की थी साजिश! अगरतला में मानव तस्करी की कोशिश नाकाम
उदयपुर की एसडीपीओ देबांजलि रे ने कहा कि महिला का शव सुबह-सुबह मिला. उन्होंने कहा, "शुरुआत में हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था. बाद में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया. हमने जांच शुरू कर दी है. जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर बीएनएस के तहत और धाराएं जोड़ी जाएगी."
महिला के पति ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात बीजेपी के काकरबन-सालगढ़ विधायक जितेंद्र मजूमदार के भतीजे मन्ना मजूमदार समेत तीन लोगों ने उन पर और उनकी पत्नी पर बुरी तरह हमला किया. इसके बाद हम शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन गए, लेकिन उन्होंने शिकायत लेने से इनकार कर दिया.
हम घर लौट आए और हमेशा की तरह अलग-अलग सोने चले गए. सुबह मेरी पत्नी का अधजला शव पास की सड़क पर मिला. मन्ना मजूमदार और उसके दो साथी मेरी पत्नी की मौत के लिए ज़िम्मेदार हैं. वहीं इस बारे में विधायक ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह जोड़ा इलाके में बीजेपी सदस्यों के रूप में जाना जाता था.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









