
रात को फैक्ट्री से निकला शख्स, अचानक सामने आ गया शेर… फिर जो हुआ वो हैरान करने वाला है, Video
AajTak
गुजरात के जूनागढ़ में एक सीमेंट फैक्ट्री के बाहर रात के वक्त उस समय सनसनी फैल गई, जब गेट से बाहर निकल रहे शख्स के सामने अचानक शेर आ गया. दोनों की नजरें मिलीं, तो दोनों ही डर के मारे उल्टे पांव भाग खड़े हुए. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
गुजरात के जूनागढ़ में एक सीमेंट फैक्ट्री के गेट के पास अचानक शेर के आ जाने से हड़कंप मच गया. यह घटना उस वक्त हुई, जब एक व्यक्ति रात के समय फैक्ट्री के बाहर निकल रहा था. अचानक सामने शेर आ गया. दोनों ने एक-दूसरे को देखा तो घबरा गए और तेजी से भागने लगे. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
दरअसल, यह मामला गुजरात में जूनागढ़ के डूंगरपुर क्षेत्र के पातापुर गांव का है. इस बारे में आधार सीमेंट फैक्ट्री के मालिक सागर कोटेचा ने बताया कि पिछले कई दिनों से फैक्ट्री के गेट के पास शेर की आवाजाही हो रही है. वैसे तो ये जंगल विस्तार नजदीक होने से देर रात या जल्द सुबह शेरों का आना सामान्य है.
यहां देखें Video
सीमेंट फैस्ट्री के मालिक ने बताया कि रात दस बजे फैक्ट्री से कोई बाहर निकल रहा था, तभी अचानक शेर सामने आ गया था. इससे डरकर वो वापस फैक्ट्री की ओर दौड़ा तो दूसरी ओर शेर भी घबराकर जंगल की ओर भागा. ऐसा कई बार होता है कि शेर फैक्ट्री के गेट पास से निकलते हैं, पर आज तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. फिर भी शेर सामने आए तो डर तो लगता ही है.
यह भी पढ़ें: Gujarat: खेत में खेल रहे 6 साल के मासूम को उठा ले गया शेर, घटनास्थल से मासूम के मिले अवशेष
फैस्ट्री के पास शेर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति रात के समय बाहर आता है. जैसे ही वह व्यक्ति फैक्ट्री के गेट पर पहुंचता है तो अचानक उसे शेर दिखाई पड़ता है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












