
रातोरात बेहद अमीर हुआ ये गांव, 150 से अधिक लोग बने करोड़पति!
AajTak
एक गांव 165 लोग एक साथ करोड़पति बन गए. उन्होंने सामूहिक रूप से 1200 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जीत ली. प्रत्येक व्यक्ति के खाते में करीब 7 करोड़ 50 लाख रुपये आए. इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद गांव में हर्षोल्लास का माहौल है. चारों तरफ उनकी चर्चा हो रही है.
एक गांव में रहने वाले 165 लोगों की किस्मत रातोरात चमक गई. वे सभी एक साथ करोड़पति बन गए. उन्होंने सामूहिक रूप से लॉटरी में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जीत ली. इस तरह प्रत्येक व्यक्ति के खाते में करीब 7 करोड़ 50 लाख रुपये आए. इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद बेल्जियम के एंटवर्प प्रांत स्थित इस ओलमेन गांव में हर्षोल्लास का माहौल है.
डेली मेल के मुताबिक, ओलमेन गांव के 165 लोगों ने एक साथ मिलकर यूरोमिलियन लॉटरी (EuroMillion Lottery) का टिकट खरीदा था. इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति ने 1,308 रुपये दिए थे. बीते मंगलवार को लकी ड्रॉ घोषित किया गया, जिसमें उनकी लॉटरी का नंबर लग गया. इनाम के तौर पर अब उन्हें 123 मिलियन पाउंड मिलेंगे. भारतीय मुद्रा में ये राशि 1200 करोड़ रुपये से अधिक बैठती है.
विजेताओं ने इसे 'बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट' बताया
इस धनराशि को अगर 165 लोगों में बांटे तो प्रत्येक के खाते में लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये आएंगे. वैसे भी गांव वालों ने लॉटरी खरीदने से पहले ही ये तय कर लिया था कि इनामी राशि सभी में बराबर बांटी जाएगी. कुछ लॉटरी विजेताओं ने इसे 'बेस्ट क्रिसमस गिफ्ट' बताया है.
नेशनल लॉटरी के प्रवक्ता जोक वर्मोरे ने कहा कि ग्रुप में इस तरह से इनाम जीतना कोई नई बात नहीं है. हालांकि, 165 लोगों का यह ग्रुप अब तक का सबसे बड़ा लॉटरी विनर है. उन्होंने आगे बताया कि हमें 5 से 6 बार लॉटरी जीतने की बात दोहरानी पड़ी क्योंकि लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि वे इतनी बड़ी रकम जीत गए हैं. फिलहाल, विजेताओं की पहचान उजागर नहीं की गई है.
गौरतलब है कि यह अब तक का सबसे बड़ा यूरोमिलियन जैकपॉट नहीं है. ब्रिटेन के एक शख्स ने इसी साल जुलाई में 195 मिलियन पाउंड (19000 करोड़) का इनाम जीता था.

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.











