
रातभर घेरे रखा तेंदुए को..., वफादार कुत्तों ने जान पर खेलकर बचाई मालिक की जान
AajTak
सिरमौर के सतीवाला में देर रात बकरी फार्म में घुसे तेंदुए को गद्दी कुत्तों ने पूरी रात घेरकर रखा और सुबह दो युवकों की जान बचा ली. हमले के दौरान अफरातफरी मच गई, लेकिन कुत्तों की बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया. वन विभाग ने ट्रैंक्विलाइजर गन से तेंदुए को काबू कर रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है.
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के समीप सतीवाला में एक तेंदुए ने बकरी फार्म पर हमला कर दिया. लेकिन यहां फार्म की सुरक्षा में तैनात गद्दी कुत्तों की ने पहले बाड़े में मौजूद बकरे-बकरियों की रक्षा की. इसके बाद सुबह दो युवकों का अनमोल जीवन भी बचा लिया.
दरअसल, देर रात एक तेंदुआ फार्म में घुस आया. बकरे और बकरियों की सुरक्षा के लिए मौजूद गद्दी कुत्तों की टोली तुरंत सक्रिय हो गई. पूरी रात कुत्तों ने तेंदुए को फार्म के एक कोने में घेरकर रोके रखा, जिससे वह खुले क्षेत्र में भाग न सके.
जब फार्म का दरवाजा खोला गया, उसने संग्राम और नीरज नामक दो युवकों पर जानलेवा हमला भी कर दिया. अचानक हुए इस हमले से अफरातफरी मच गई, लेकिन गद्दी कुत्तों ने बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए का ध्यान भटकाया और युवकों को उसके पंजे से छुड़वा लिया. इस घटनाक्रम का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. कुतों से बच निकलने की कोशिश में तेंदुआ पास ही एक नाले के कलवट (पाइप) में जा घुसा. वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संकरे पाइप में छिपे तेंदुए को ट्रैंक्विलाइजर गन (बेहोशी के इंजेक्शन) से सुरक्षित तरीके से काबू किया.
पूरे ऑपरेशन के दौरान सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा रहे, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई थी. रेस्क्यू के बाद तेंदुए को बेहोशी की हालत में वन परिक्षेत्र अधिकारी शंभूवाला के परिसर में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई. इसके बाद उसे शिमला के टूटीकंडी स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी की गई.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










