
'राणा सांगा अगर आज जिंदा होते तो तुम...', लोकसभा में विपक्ष पर बरसे अनुराग ठाकुर
AajTak
राणा सांगा को लेकर पक्ष-विपक्ष में जारी जुबानी जंग में अब पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की भी एंट्री हो गई है. अनुराग ठाकुर लोकसभा में राणा सांगा के मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर बरसे.
राणा सांगा को लेकर चल रही बयानी जंग में अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद अनुराग ठाकुर की भी एंट्री हो गई है. सोमवार को लोकसभा में वित्त विधेयक के समर्थन में बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण में मशगूल होने का आरोप लगाया और राणा सांगा की वीरता का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आज राणा जिंदा होते तो तुम किसी कोने में टोपियां सिल रहे होते.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि यहां कहा गया कि कब्रें क्यों खोदते हो. गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हो. मैं भी यही कहना चाहता हूं कि दुनिया कहां की कहां पहुंच गई और ये लोग अभी भी 17वीं सदी में मुगलियाई सोच के साथ ही चल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि इनके आदर्श तो राणा सांगा, महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज होने चाहिए थे लेकिन ये लोग बाबर और औरंगजेब को याद करने में लगे हैं. अनुराग ठाकुर ने शायराना अंदाज में कहा, "जो दरिंदा खा गया अपना पूरा परिवार, फख्र से शरियाई दीवानों को मोहब्बत है उसकी कब्र से."
उन्होंने कहा कि जिसने जाजिया टैक्स लगाने का काम किया था, आज ये लोग उसको याद करते हैं. जिसने धर्म के नाम पर हिंदुओं पर टैक्स लगाने का काम किया था, आज ये उसको याद करते हैं. अनुराग ठाकुर ने कहा कि राणा सांगा की बात कही गई. विपक्ष के नेताओं से कहना चाहता हूं कि हमारे पूर्वज, हमारे नायक, भारत के गौरव, इनको अपमानित करने का बार-बार प्रयास करते हैं. वोटबैंक के लिए स्वाभिमान को कितनी चोट पहुंचाओगे, कितना नीचे गिर जाओगे.
यह भी पढ़ें: राणा सांगा को सपा सांसद ने कहा 'गद्दार', भड़के वंशज विश्वराज, बोले- बाबर को लाए नहीं, उनके खिलाफ लड़े
अनुराग ठाकुर ने राणा सांगा मुद्दे पर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वीर कभी मरते नहीं, वो सदा जिंदा रहते हैं. कभी दिलों में, कभी इतिहास में अमर रहते हैं. उन्होंने कहा कि साहस इतना था शूरवीर राणा सांगा में भरभर, देश के दुश्मन कांपते थे थर-थर. मेवाड़ शिरोमणि को तुम नीचा क्या दिखाओगे. आज अगर राणा सांगा जिंदा होते तो तुम जैसे दूर किसी कोने में बैठकर टोपियां सिल रहे होते. अनुराग ठाकुर ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर विपक्ष, खासकर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि बाबा साहब का संविधान लेकर घूमते हैं, मुस्लिम आरक्षण की बात करते हैं.
यह भी पढ़ें: राणा सांगा पर विवादित बयान का अखिलेश ने किया समर्थन, BJP बोली- ये पूरे हिंदू समाज का अपमान

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










