
'राज बदलेगा तो भ्रष्टाचार पर नकेल लगेगी...' खुली बगावत के मूड में राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा; अपनी ही सरकार पर लगाए जासूसी के आरोप
AajTak
Rajasthan: मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि आशा करता था कि राज बदलेगा तो भ्रष्टाचार पर नकेल लगेगी. मुंह का खाया नाक से निकालेंगे. लेकिन मैं निराश हूं. क्योंकि जो आंदोलन हमने किए, उसकी वजह से हम सत्ता में आए. अब उन मुद्दों पर कोई काम नहीं हो रहा है, उन्हें भुला दिया गया है.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नाराज चल रहे राजस्थान सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आमागढ में एक कार्यक्रम में बोलते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने आरोपी लगाया कि पार्टी की सरकार अपने ही मंत्री के कॉल रिकॉर्ड करवा रही है. यही नहीं, पीछे सीआईडी लगाई जा रही है.
मंत्री मीणा ने कहा, मैंने पिछली सरकार में भ्रष्टाचार के मामले उठाए थे. 50 थानेदारों को गिरफ्तार करवाया. मैंने जब कहा कि परीक्षा रद्द करो तो सरकार ने मेरी बात नहीं मानी. उल्टा जिस तरह से पिछले राज में मेरे साथ हुआ, वैसे ही हो रहा है. कोई बात नहीं.
किरोड़ी ने आगे कहा, पिछली सरकार में भी अशोक गहलोत (पूर्व मुख्यमंत्री) ने मेरे टेलीफोन रिकॉर्ड करवाए, सीआईडी लगाई, पर मैंने सबको चकमा दे दिया. मैं कोई गलत काम नहीं करता, इसलिए डरता नहीं हूं और सच कहने से नहीं चूकता हूं.
किरोड़ी ने कहा कि आशा करता था कि राज बदलेगा तो भ्रष्टाचार पर नकेल लगेगी. मुंह का खाया नाक से निकालेंगे. लेकिन मैं निराश हूं. क्योंकि जो आंदोलन हमने किए, उसकी वजह से हम सत्ता में आए. उन मुद्दों पर कोई काम नहीं हो रहा है, उन्हें भुला दिया गया है.
नाराजगी की वजह मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अच्छा विभाग नहीं मिलने से शुरू से नाराज़ चल रहे हैं. अब ट्रांसफ़र पोस्टिंग में उनकी नहीं माने जाने से खुलकर बगावत के मूड में हैं. लोकसभा चुनाव में दौसा सीट हारने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, मगर सरकार ने स्वीकार नहीं किया. विधानसभा उपचुनाव में किरोड़ी मीणा अपने छोटे भाई जगमोहन मीणा को दौसा से टिकट देने पर सरकार में वापस आ गए थे, लेकिन भाई के चुनाव हारने पर भीतरघात का आरोप लगाते हुए फिर से नाराज हो गए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










