
राज ठाकरे के लाउडस्पीकर वाले बयान से MNS में ही फूट, स्टेट सेक्रेटरी इरफान शेख ने छोड़ी पार्टी
AajTak
महाराष्ट्र में जब से MNS प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया है, राज्य की राजनीति में विवाद बढ़ता जा रहा है. अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राज्य सचिव इरफान शेख ने पार्टी छोड़ दी है. वे राज ठाकरे के लाउडस्पीकर वाले बयान से नाराज बताए जा रहे हैं.
महाराष्ट्र में जब से MNS प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया है, राज्य की राजनीति में विवाद बढ़ता जा रहा है. अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राज्य सचिव इरफान शेख ने पार्टी छोड़ दी है. वे राज ठाकरे के लाउडस्पीकर वाले बयान से नाराज बताए जा रहे हैं.
अब जानकारी के लिए बता दें कि राज ठाकरे ने कुछ दिन पहले महा विकास अघाड़ी सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि तीन मई से पहले तक हर मस्जिद से लाउडस्पीकर हटा लिए जाएं, वरना उनकी पार्टी के कार्यकर्ता हर मस्जिद के बाहर लाडस्पीकर पर हनुमान चालीसा चलाएंगे. अब उनके उसी बयान के बाद से राज्य की राजनीति में उबाल आ गया है. एक तरफ शिवसेना उन्हें बीजेपी की बी टीम बता रही है तो दूसरी तरफ पार्टी के ही कुछ नेता इससे असहज नजर आ रहे हैं. उसी कड़ी में इरफान शेख ने MNS छोड़ने का फैसला किया है.
वैसे राज ठाकरे जरूर इसे एक धार्मिक मुद्दा ना बताकर समाजिक मुद्दा बता रहे हैं. उनकी नजरों में लाउडस्पीकर की वजह से सभी को परेशानी होती है, लेकिन जिस अंदाज में उनकी तरफ से ये बयान आया है, विवाद कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार तो यहां तक कह चुके हैं कि राज ठाकरे के बयान को अहमियत देने की जरूरत नहीं है. उनके पास हर सवाल का जवाब है, वे समय आने पर सब कुछ बताएंगे.
अब तमाम विरोध के बावजूद भी राज ठाकरे ना अपने बयान से पीछे हटे हैं और ना ही वे इस विवाद को खत्म करना चाहते हैं. खबर है कि वे 22 अप्रैल को हनुमान चालीसा और महाआरती का पाठ करने वाले हैं. उस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










