
राज ठाकरे के भाषण के बाद MNS कार्यकर्ताओं ने मचाया उत्पात! ‘नाइट राइडर’ बार में जमकर की तोड़फोड़
AajTak
राज ठाकरे के भाषण के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) कार्यकर्ताओं ने पनवेल के ‘नाइट राइडर’ बार में जमकर तोड़फोड़ की. आरोप है कि यह बार कानूनी समय सीमा के बाद भी खुला था. सोशल मीडिया पर तोड़फोड़ करते कार्यकर्ताओं का वीडियो वायरल है.
MNS workers raze bar in Raigad: महाराष्ट्र में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) पार्टी के मुखिया राज ठाकरे ने रायगढ़ जिले में चल रहे अवैध बारों को लेकर तीखा हमला किया. जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने शनिवार देर रात पनवेल में एक 'नाइट राइडर' बार में जमकर तोड़फोड़ की, जो कथित रूप से कानूनी समय सीमा के बाद भी खुला था.
सोशल मीडिया पर मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा मचाए जा रहे उत्पात का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में नज़र आ रहा है कि दर्जन भर लोग हाथ में लाठी-डंडा लेकर 'नाइट राइडर' बार पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया.
पुलिस के अनुसार, मनसे कार्यकर्ताओं ने दारु की बोतलें फोड़ीं, फर्नीचरों को तोड़ा और अन्य संपत्तियों को नुक़सान पहुंचाया.
यह घटना राज ठाकरे द्वारा दिए गए एक बयान के कुछ घंटे बाद हुआ. उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी रहे रायगढ़ में चल रहे अवैध बार के मुद्दे को उठाया था.
रायगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए राज ने कहा, रायगढ़ ज़िले में सबसे ज़्यादा डांस बार हैं. ये बंद हो गए थे, ना? अब फिर इतने डांस बार रायगढ़ में... इन्हें कौन चला रहा है? सिर्फ़ मराठी लोग? अगर आपको यहां से हटाया जा रहा है, तो आपको डांस बारों की आदत लगाकर फंसाया जा रहा है. यह हमारा रायगढ़ है. रायगढ़ छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी थी.'
यह भी पढ़ें: रुक नहीं रही राज ठाकरे की मनसे की गुंडागर्दी, 'सिद्धार्थ लॉजिक' कोचिंग सेंटर संचालक को पीटा रैली के कुछ देर बाद ही मनसे कार्यकर्ताओं ने ‘नाइट राइडर’ लेडीज़ सर्विस बार पर पहुंच गया और जमकर उत्पात मचाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने बार में घुसकर तोड़फोड़ की और जिले में चल रहे अवैध बार के ख़िलाफ़ विरोध जताया.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






