
'राज्यों का अधिकार छीना नहीं जा सकता...', सुप्रीम कोर्ट ने इंडस्ट्रियल अल्कोहल पर पलटा 34 साल पुराना आदेश
AajTak
सुप्रीम कोर्ट के नौ जजों की संविधान पीठ ने 8:1 के बहुमत से दिए इस फैसले के जरिए सालों पुराने सात जजों की पीठ का फैसला पलट दिया है. सिर्फ जस्टिस बी वी नागरत्ना ने बहुमत के इस फैसले से अपनी असहमति जताई है.
औद्योगिक शराब नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से राज्यों की बड़ी जीत हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह माना है कि राज्य औद्योगिक शराब को भी रेगुलेट कर सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूर्व की बेंच के फैसले को पलट दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि औद्योगिक अल्कोहल पर कानून बनाने क लिए राज्य के अधिकार को नहीं छीना जा सकता है.
सुप्रीम कोर्ट के नौ जजों की संविधान पीठ ने 8:1 के बहुमत से दिए इस फैसले के जरिए सालों पुराने सात जजों की पीठ का फैसला पलट दिया है. सिर्फ जस्टिस बी वी नागरत्ना ने बहुमत के इस फैसले से अपनी असहमति जताई है.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकारों के पास औद्योगिक अल्कोहल के उत्पादन, निर्माण और आपूर्ति को नियंत्रित करने का अधिकार है. साल 1997 में सात जजों वाली बेंच ने कहा था कि केंद्र सरकार के पास औद्योगिक अल्कोहल के उत्पादन पर नियामक शक्ति है. इस मामले को 2010 में नौ जजों वाली पीठ के पास भेज दिया गया था.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









