
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की संसद में तबीयत बिगड़ी, NEET पेपर लीक विरोध-प्रदर्शन के दौरान हो गईं बेहोश
AajTak
संसद सत्र के पांचवे दिन शुक्रवार को राज्यसभा में कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम की तबीयत बिगड़ने की खबर आई है. आनन-फानन में फूलो को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है.
संसद सत्र के पांचवे दिन शुक्रवार को राज्यसभा में कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम की तबीयत बिगड़ने की खबर आई है. आनन-फानन में फूलो देवी को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया. यह घटना तब हुई, जब सदन के अंदर नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विपक्ष विरोध-प्रदर्शन कर रहा था.
खबर है कि हंगामे के बीच फूलो देवी की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गईं. साथी सांसदों ने फूलो देवी को संभाला और तुरंत एंबुलेंस बुलाई. संसद परिसर में फूलो देवी को लेकर जाने का वीडियो सामने आया है. इसमें आगे AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी बैठी दिख रही हैं.
फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कोंडागांव की रहने वाली हैं और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद हैं. वे छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं. वे 14 सितंबर 2020 को कांग्रेस के सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए चुनी गईं थीं.
राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने पिछले साल अगस्त में सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए फूलो देवी नेताम समेत 12 विपक्षी सांसदों को कदाचार का दोषी ठहराया था. गुरुवार को इन सदस्यों को भविष्य में इस तरह के व्यवहार नहीं करने की चेतावनी दी गई थी. गुरुवार को विशेषाधिकार पैनल ने राज्यसभा में रिपोर्ट पेश की. पैनल ने रिपोर्ट में कहा, AAP नेता संजय सिंह, शक्तिसिंह गोहिल, सुशील कुमार गुप्ता, संदीप कुमार पाठक, सैयद नासिर हुसैन, फूलो देवी नेताम, जेबी माथेर हिशाम, रंजीत रंजन और इमरान प्रतापगढ़ी को भविष्य में इस तरह के कदाचार में शामिल होने से बचना चाहिए और ईमानदारी से अनुकरणीय आचरण का पालन करना चाहिए.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







