
राज्यसभा नहीं जाएंगे नीतीश कुमार? अटकलों के बीच चिराग पासवान की दो टूक
ABP News
Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें हैं. चिराग पासवान ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार मजबूत है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. कल यानी गुरुवार, 5 मार्च को राज्यसभा नामांकन का आखिरी दिन है. इस बीच सूत्रों के हवाले से यह बताया गया कि राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार अपना नामांकन भरने वाले हैं. हालांकि, अब केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) चीफ चिराग पासवान के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है.
चिराग पासवान ने दो टूक कहा है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की कोई चर्चा नहीं है. न ही ऐसी कोई स्थिति बनने वाली है. चिराग पासवान का कहना है कि सीएम नीतीश कुमार के अनुभवी नेतृत्व में मेरी सरकार बिहार में चल रही है और यह एक मजबूत सरकार है.
दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री बदलने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "ऐसी कोई चर्चा नहीं है, न ही ऐसी कोई स्थिति बनने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभवी नेतृत्व में मेरी सरकार बिहार में चल रही है और यह एक मजबूत सरकार है..." pic.twitter.com/INM74UrSuV













