
राज्यसभा चुनाव के बहाने हिमाचल में ऑपरेशन लोटस की आहट, 9 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
AajTak
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक सूबे के नौ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को ऑपरेशन लोटस की आहट के तौर पर देखा जा रहा है.
राज्यसभा चुनाव में यूपी से लेकर हिमाचल प्रदेश तक खेला होता नजर आ रहा है. यूपी में सपा के आधा दर्जन से अधिक विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी खेला होता नजर आ रहा है. हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के चुनाव में अब कांग्रेस के भी आधा दर्जन से अधिक विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की खबर है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के कम से कम नौ विधायकों ने कांग्रेस की ओर से जारी व्हिप से अलग जाकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है.
कहा यह भी जा रहा है कि कांग्रेस के नौ से अधिक विधायक बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के पीछे हिमाचल कांग्रेस की गुटबाजी को मुख्य वजह बताया जा रहा है. दरअसल, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के दो धड़े हैं. एक धड़ा वीरभद्र सिंह समर्थकों का है जिसे प्रतिभा सिंह लीड करती हैं. दूसरा धड़ा है ऐसे विधायकों और नेताओं का, जो सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हैं.
कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ बीजेपी ने कभी वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाया है. हर्ष महाजन के कांग्रेस के कई विधायकों के साथ अच्छे संबंधों की चर्चा भी होती रही है. इसे लेकर कांग्रेस सतर्क भी थी. एक दिन पहले ही विधायक दल की बैठक में विधायकों को पार्टी लाइन पर रहकर वोट करने के लिए कहा गया था. कांग्रेस ने व्हिप जारी कर यह भी कहा था कि वोट किसको दे रहे हैं, ये विधायकों को पोलिंग एजेंट को दिखाना होगा.
बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कहा है कि मैं सबको जानता हूं. मैंने सबसे वोट मांगा है. अब रिजल्ट आएगा तब पता चल जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि मेरे आने से हलचल बढ़ी है, मेरे आने से चुनाव इंट्रेस्टिंग हो गया है. हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को ऑपरेशन लोटस की आहट माना जा रहा है.
राज्यसभा के बदले गणित से सुक्खू सरकार पर खतरा कैसे
राज्यसभा के बदले गणित से कांग्रेस की सुक्खू सरकार भी खतरे में आ जाएगी. दरअसल, हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्ट्रेंथ 68 विधायकों की है. कांग्रेस के 40, बीजेपी के 25 और दो निर्दलीय समेत तीन अन्य विधायकों का समर्थन भी सुक्खू सरकार के साथ है. यानी कांग्रेस के पक्ष में 43 विधायक हैं और बीजेपी के पास 25. अब अगर नौ विधायकों ने कांग्रेस की जगह बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है तो ऐसी स्थिति में बीजेपी का वोट गणित 34 पहुंच जाएगा. कांग्रेस भी 43 से घटकर प्रथम वरीयता के 34 वोट पर आ जाएगी. सीट जीतने के लिए प्रथम वरीयता के 35 वोट चाहिए होंगे.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










