
राज्यसभा की 15 सीटों पर चुनाव आज, UP-कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग का डर, हिमाचल में कांग्रेस की जीत!
AajTak
राज्यसभा चुनाव का दिलचस्प मुकाबला उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में देखने को मिलेगा. क्योंकि यहां एक-एक सीट पर पेच फंसता नजर आ रहा है. यूपी की 10 सीटों के लिए 11 तो कर्नाटक की 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार हैं. हिमाचल की 1 सीट पर भी 2 उम्मीदवार हैं, लेकिन यहां कांग्रेस के पास संख्याबल है. ऐसे में यहां मुकाबला कड़ा होने की बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है.
देश में तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में जिन राज्यों में वोटिंग होनी है, उनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट शामिल है. यूपी और कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग का संशय बना हुआ है, जबकि हिमाचल में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है.
दरअसल, 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं. इनमें से 12 राज्यों की 41 राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. राज्यसभा चुनाव के लिए सुबह नौ बजे वोटिंग शुरू होगी जो शाम चार बजे तक जारी रहेगी. इसके बाद शाम पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी, जबकि रात तक नतीजे आने की उम्मीद है.
राज्यसभा चुनाव का दिलचस्प मुकाबला उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में देखने को मिलेगा. क्योंकि यहां एक-एक सीट पर पेच फंसता नजर आ रहा है. यूपी की 10 सीटों के लिए 11 तो कर्नाटक की 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार हैं. हिमाचल की 1 सीट पर भी 2 उम्मीदवार हैं, लेकिन यहां कांग्रेस के पास संख्याबल है. ऐसे में यहां मुकाबला कड़ा होने की बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है.
यह भी पढ़ें: यूपी में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी रण, बनता-बिगड़ता समीकरण, देखें शंखनाद
कहां से कौन उम्मीदवार मैदान में?
उत्तर प्रदेश- इस राज्य में कुल 11 उम्मीदवार हैं. बीजेपी की ओर से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्या, तेजपाल सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह, संगीता बलवंत और संजय सेठ हैं. वहीं, समाजवादी पार्टी ने जया बच्चन, आलोक रंजन और रामजी लाल सुमन को उतारा है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










