
राज्यपाल के बयान पर आगबबूला उद्धव, बोले- समय आ गया है, कोश्यारी वापस जाएं या जेल भेजे जाएं
AajTak
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान की तीखी आलोचना की है. उन्होंने राज्यपाल से माफी की मांग करते हुए कहा है कि अब ये तय करने का समय आ गया है कि वो घर वापस जाएंगे या जेल?
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के ‘तो मुंबई में पैसा ही नहीं बचेगा’ वाले बयान पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. एकनाथ शिंदे सरकार उनके बयान से पहले ही किनारा कर चुकी है. वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अब राज्यपाल से उनके बयान के लिए माफी की मांग की है. साथ ही कहा है कि अब तय करने का समय आ गया है कि वो (राज्यपाल) जेल जाएंगे या राज्य से वापस जाएंगे.
‘हिंदुओं को बांट रहे राज्यपाल’
उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर आरोप लगाया है कि वो मुंबई और ठाणे में शांति से रह रहे हिंदुओं को बांटने का काम कर रहे हैं. ‘मातोश्री’ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा- राज्यपाल के मन में मराठी लोगों के प्रति जो घृणा है, वह अनजाने में ही बाहर आ गई है. उन्होंने राज्यपाल से मराठी लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है.
उद्धव ठाकरे ने कहा- राज्यपाल सभी लोगों के साथ समान व्यवहार करने की अपनी ड्यूटी को सही से नहीं निभा रहे हैं. हिंदुओं को बांटने का काम करके उन्होंने अपराध किया है.
ठाकरे ने आरोप लगाया- राज्यपाल हिंदुओं के बीच बंटवारा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जो सदियों से राज्य में सौहार्दपूर्ण तरीके से साथ रह रहे हैं. भले उनकी जाति, समुदाय और धर्म अलग हैं. अब ये तय करने का समय आ गया है कि या तो कोश्यारी को वापस भेजा जाए या उन्हें जेल भेजा जाए. महाराष्ट्र में रहने के बावजूद पिछले 3 साल में उन्होंने मराठी बोलने वालों का अपमान किया है. और अब ऐसे बयान से उन्होंने राज्यपाल के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है.
1992 के दंगों में बचाई हिंदुओं की जान

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










