
राजीव चौक से इस स्टेशन तक कल देरी से चलेगी मेट्रो, यात्रा से पहले जरूर चेक करें डिटेल्स
AajTak
राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से लेकर करोल बाग मेट्रो स्टेशन तक आज रात यानी 4 नवंबर से 5 नवंबर की सुबह तक मरम्मत का काम किया जाना है. डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि ब्लू लाइन पर मरम्मत का काम किया जाना है. आइए जानते हैं पूरी डीटेल.
Rajiv chowk to kaorl bagh metro closed: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. डीएमआरसी की द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा और वैशाली वाली ब्लू लाइन पर आज यानी 04 नंवबर देर रात से मरम्मत का काम किया जाना है जिस वजह से रविवार को मेट्रो परिचालन में देरी हो सकती है.
डीएमआरसी से मिली जानकारी के अनुसार, करोल बाग और राजीव चौक सेक्शन के बीच 4और 5 नवंबर 2023 की रात को मरम्मत का काम होना है जिस वजह से मेट्रो सुबह 6 बजे उपलब्ध नहीं रहेगी. 6 बजे के बाद इस रूट पर मेट्रो सेवा सामान्य होंगी. ऐसे में इस बीच ट्रेन और फ्लाइट पकड़ने वाले लोगों के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है.
इसके साथ ही इस लाइन में आने वाले दो मेट्रो स्टेशन झंडेवालान और राम कृष्ण आश्रम मार्ग स्टेशन भी सुबह 6 बजे के बाद चालू किए जाएंगे. यात्रियों को इसके बारे में सूचित करने के लिए स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर नियमित घोषणाएं की जा रही हैं और यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए हैं.
ब्लू लाइन के से स्टेशन रहेंगे चालू डीएमआरसी के अनुसार, नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन में ट्रेन सेवाएं रविवार को नियमित समय अनुसार सुबह 8 बजे शुरू कर दी जाएंगी. मेट्रो यात्रियों के लिए वायलेट लाइन पर राजीव चौक और कश्मीरी गेट के बीच मेट्रो सेवा जारी रहेगी. राजीव चौक और कश्मीरी गेट वायलेट लाइन मेट्रो की सर्विस सामान्य रूप से चालू रहेंगी. समयपुर बादली से कश्मीरी गेट और राजीव चौक से हुडा सिटी सेंटर पर चलने वाली मेट्रो ट्रेन रविवार की टाइमिंग के अनुसार जारी रहेगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










