
राजीव गांधी हॉस्पिटल में 3 मरीजों की मौत पर एक्शन में सरकार, असिस्टेंट प्रोफेसर को किया टर्मिनेट
AajTak
Delhi Latest News: दिल्ली सरकार के सबसे अच्छे अस्पतालों में शुमार राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 21 मार्च को एक के बाद एक तीन मरीजों की मौत हो गई थी. इन मौतों के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था.
राजधानी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (Rajiv Gandhi Super Specialty Hospital) में 8 मार्च को एक के बाद एक 3 मरीजों की मौत पर दिल्ली सरकार ने एक्शन लिया है. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रवीण सिंह को टर्मिनेट कर दिया है. बताया जा रहा है कि प्रवीण सिंह राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कांट्रेक्चुअल बेसिस पर कार्यरत थे. बता दें कि दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सोमवार को तीन मरीजों की मौत हो गई थी. मरीजों की मौत के बाद कहा गया था कि मरीजों की मौत स्टेंट डालने के कारण हुई थी. यह तीनों ही मरीज दिल की बीमारी से पीड़ित थे.
मौतों के बाद परिजनों ने किया था हंगामा बता दें कि दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सोमवार को तीन मरीजों की मौत हो गई थी. मरीजों की मौत के बाद कहा गया था कि मरीजों की मौत स्टेंट डालने के कारण हुई थी. वहीं, इन घटनाओं के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा था. इस दौरान परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया था.
मृतकों की पहचान राम, विनोद कुमार और पूजा सब्बरवाल के रूप में हुई थी. केवल राम मेरठ से यहां इमरजेंसी में आए थे. जबकि विनोद कुमार जीटीबी अस्पताल से रेफर होकर पहुंचे थे. इन दोनों की हालत नाजुक थी.
अस्पताल ने किया था कमेटी का गठन इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया था. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया था कि यह कमेटी 48 घंटों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी. इस रिपोर्ट के आधार पर ही दोषी पर कार्रवाई की जाएगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










