
राजीव की छांह, 10 जनपथ से जुड़ाव... सोनिया गांधी के राज्यसभा के जरिए संसद जाने की एक वजह ये भी है!
AajTak
सोनिया गांधी अपनी राजनीतिक यात्रा में आज से एक नए मोड़ पर हैं. सोनिया अब राज्यसभा होते हुए संसद में प्रवेश करने जा रही हैं. 5 बार की लोकसभा सांसद रहीं सोनिया चुनावी रणक्षेत्र की कद्दावर योद्धा रही हैं. लेकिन अब वो अपेक्षाकृत आसान रास्ता अपनाते हुए राज्यसभा से संसद में जा रही हैं. क्या इसके पीछे लगभग 35 सालों से उनका आवास रहा 10 जनपथ भी एक वजह है?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी अब संसद के उच्च सदन राज्यसभा में दिखेंगी. कांग्रेस ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को राज्यसभा के जरिये संसद भेजने का फैसला किया है. सोनिया अभी उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद हैं. लेकिन अगले आम चुनाव 2024 से पहले पार्टी ने सोनिया को राजस्थान से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है.
माना जा रहा है सोनिया गांधी ने सेहत से जुड़े कारणों की वजह से लोकसभा की बजाय राज्यसभा से संसद जाने का फैसला किया है. सोनिया अगर राज्यसभा से संसद जाती हैं तो वे अपने निवास के रूप में 10 जनपथ को कायम रख पाएंगी. बता दें कि 10 जनपथ में सोनिया गांधी लगभग 35 सालों से रहती आ रही हैं. राजीव गांधी साल 1989 में बतौर नेता प्रतिपक्ष के रूप में 10 जनपथ आए थे. सोनिया तभी से यहां रह रहीं हैं.
हाल के दिनों में राहुल और प्रियंका दोनों को ही लुटियंस दिल्ली से अपना आधिकारिक आवास खाली करना पड़ा था. पिछले साल अप्रैल में राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद उन्हें अपना 12 तुगलक रोड वाला आवास खाली करना पड़ा था. बाद में सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल को ये बंगला वापस मिला था. लेकिन राहुल यहां नहीं आए. इसी तरह प्रियंका गांधी वाड्रा को भी सुरक्षा कारणों से आवंटित अपना बंगला 34 लोधी स्टेट खाली करना पड़ा था. ये बंगला 1997 में प्रियंका को सुरक्षा कारणों की वजह से दिया गया था.
वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई ने इंडिया टुडे के लिए लिखे अपने एक लेख में कहा था कि सोनिया अभी पांच बार की सांसद (एक बार अमेठी, चार बार राय बरेली) हैं. हालांकि 2019 के बाद स्वास्थ्य और दूसरे कारणों की वजह सोनिया अपने संसदीय क्षेत्र में उतना सक्रिय नहीं रह पाईं जितना उन्हें रहना चाहिए था.
रशीद किदवई कहते हैं कि प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की संभावना और वहां से जीतने के चांसेज के बावजूद 10 जनपथ पर बने रहने से जुड़ीं चुनौतियां समाप्त नहीं हो जाती हैं. क्योंकि अगर प्रियंका जीत भी जाती हैं तो पहली मर्तबा सांसद बनने की वजह से वे 10 जनपथ जैसे वीवीआईपी लोकेशन पर आवास पाने की हकदार नहीं होंगी.
इसिलए माना जाता है कि कांग्रेस ने सुरक्षित रास्ता अपनाते हुए सोनिया को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है.बता दें कि 10 जनपथ, जनपथ रोड़ पर स्थित एक सरकारी आवास है. नई दिल्ली में स्थित ये घर 15181 वर्ग मीटर में फैला हुआ है. इसके ठीक पीछे 24 अकबर रोड पर कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय भी है. इसलिए भी 10 जनपथ कांग्रेस के लिए अहम है. इस आवास से सोनिया के लिए राजीव से जुड़ी यादें भी हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






