
'राजा बनकर जिए-राजा की तरह चले गए', Sidharth Shukla को कश्मीरा शाह ने किया याद
AajTak
सिद्धार्थ शुक्ला संग बिग बॉस 13 के घर में एक्टर संग बिताए अपने समय को भी कश्मीरा ने याद किया. उन्होंने कहा, "हम काफी अच्छे दोस्त बन गए थे. मैं सिद्धार्थ को ऐसे शख्स के तौर पर जानती थी, जिन्होंने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी है. मां और बहनों के लिए उनका बेशुमार प्यार ऐसा था, जिसकी हर महिला को अपने बेटे से उम्मीद होती है."
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से कश्मीरा शाह को भी गहरा सदमा पहुंचा है. बिग बॉस 13 में कश्मीरा ने कुछ दिनों तक सिद्धार्थ के साथ काफी अच्छा टाइम गुजारा था. सिद्धार्थ के निधन के बाद जहां हर कोई इस गम से बाहर आने की कोशिश कर रहा है, तो वहीं कश्मीरा शाह का कहना है कि वो इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रही हैं कि सिद्धार्थ अब नहीं रहे. कश्मीरा ने कहा कि वो यह सोचना ही नहीं चाहती हैं कि सिद्धार्थ हमारे बीच से हमेशा के लिए चले गए हैं. कश्मीरा ने कहा कि वो ऐसे सोचना चाहती हैं कि जैसे सिद्धार्थ शूट पर या घर में हैं, जहां वो उनसे संपर्क नहीं कर पा रही हैं.More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












