
'...राजा के सिंहासन तक आ गए हम', भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर राहुल की हुंकार
AajTak
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच चुकी है. कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि हिंदुस्तान की आवाज को लेकर हम ‘राजा’ के सिंघासन तक पहुंच गए हैं. इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस आवाज को बुलंद करने के लिए यात्रा से जुड़ें.
भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की आवाज को लेकर हम ‘राजा’ के सिंहासन तक पहुंच गए हैं. कांग्रेस नेता ने इस दौरान लोगों से अपील की है कि इस आवाज को बुलंद करने के लिए राजधानी में यात्रा से जुड़ें. भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को सुबह दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से शुरू होगी.
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "महंगाई हटाओ. बेरोज़गारी मिटाओ. नफ़रत मत फैलाओ- हिंदुस्तान की ये आवाज़ ‘राजा’ के सिंहासन तक ले कर, दिल्ली आ गए हम. आइये, इसे और बुलंद करने के लिए, हमसे राजधानी में जुड़िए."
महंगाई हटाओ। बेरोज़गारी मिटाओ। नफ़रत मत फैलाओ - हिंदुस्तान की ये आवाज़ ‘राजा’ के सिंघासन तक ले कर, दिल्ली आ गए हम। आइये, इसे और बुलंद करने के लिए, हमसे राजधानी में जुड़िए। pic.twitter.com/XSGlmO5iHL
बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच चुकी है. शनिवार की सुबह 6 बजे यात्रा बदरपुर बॉर्डर से शुरू होगी और मथुरा रोड से होते हुए आश्रम की ओर बढ़ेगी. दोपहर में ब्रेक के लिए आश्रम चौक धर्मशाल में रुकेगी. ऐसी उम्मीद है कि इसी धर्मशाला में राहुल गांधी प्रेस को संबोधित भी कर सकते हैं. इसके बाद जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ से होकर लाल किले तक जाएगी. दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक लाल किले से नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए राजघाट तक जाएगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










