
राजस्थान: केवल कागजों में चल रही थी यूनिवर्सिटी, सरकार ने विधानसभा में पेश कर दिया बिल, पकड़े जाने पर लिया वापस
AajTak
Rajasthan Gurukul University Bill: विधानसभा में पेश किए गए बिल में कहा गया था कि यूनिवर्सिटी का इन्फ़्रास्ट्रक्चर वहां पर बन चुका है. राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि बिल पेश होने से पहले मैं खुद जाकर होली के समय देख कर आया हूं. वहां पर केवल खाली जमीन पड़ी हुई है. यह सुनते ही राजस्थान सरकार सकते में आ गई और आनन-फ़ानन में राजस्थान गुरुकल विश्वविद्यालय बिल को वापस ले लिया.
Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में राजस्थान सरकार की बड़ी चोरी तक पकड़ी गई जब कागजों में चल रहे है. विश्वविद्यालय को क़ानूनी जामा पहनाने के लिए विधानसभा में गुरुकुल विश्वविद्यालय बिल पारित करने के लिए पेश कर दिया गया. भाजपा के उप-नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ गुरुकुल विश्वविद्यालय के वीडियो और फोटोग्राफ लेकर खड़े हो गए और उन्होंने कहा कि पता लगा लिया जाए कि यह यूनिवर्सिटी केवल काग़ज़ों में चल रही है और जमीन पर कुछ है ही नहीं.
विधानसभा में पेश किए गए बिल में कहा गया था कि यूनिवर्सिटी का इन्फ़्रास्ट्रक्चर वहां पर बन चुका है. राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि बिल पेश होने से पहले मैं खुद जाकर होली के समय देख कर आया हूं. वहां पर केवल खाली जमीन पड़ी हुई है. यह सुनते ही राजस्थान सरकार सकते में आ गई और आनन फ़ानन में राजस्थान गुरुकल विश्वविद्यालय बिल को वापस ले लिया.
अब इसे लेकर हर तरफ़ चर्चा हो रही है कि किस तरह से कागजों में चल रही यूनिवर्सिटी का बिल राजस्थान सरकार ने पेश कर दिया और बिना बहस से पारित भी करवाने जा रही थी. विधानसभा में राजस्थान की जनता से झूठ बोला जा रहा था कि यहां पर 80 एकड़ ज़मीन पर कैंपस के अलावा 38 ऑफ़िस 62 लेक्चरहॉल और 38 लैब तैयार हो चुके हैं.
राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षामंत्री राजेन्द्र यादव ने बिल पेश करते हुए कहा कि ये सारे इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हैं. बताया जा रहा है कि उदयपुर के सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विवादित कुलपति अमरीक सिंह ने राजस्थान सरकार को यह रिपोर्ट दी थी कि यहां पर सब काम पूरा हो चुका है. विधानसभा अध्यक्ष CP जोशी को जैसे ही इस बारे में पता चला, उन्होंने साक्ष्य रिपोर्ट मंगवाई. फैक्चुअल रिपोर्ट में जब मौके पर कोई भी निर्माण नहीं पाया गया तो विधानसभा अध्यक्ष ने इस बिल को वापस लेने का आदेश दिया और राजस्थान सरकार ने इसे वापस ले लिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










