
राजस्थान: SBI में 64 लाख की फिक्स्ड डिपॉजिट में ठगों ने लगाई सेंध, लाखों उड़ाए
AajTak
जोधपुर में साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने एक रिटायर्ड बुजुर्ग इंजीनियर की एफडी में ही सेंध ही लगा दी. बुजुर्ग ने 60 ने लाख की एफडी एसबीआई बैंक में कराई थी. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
राजस्थान के जोधपुर में साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्होंने एक रिटायर्ड बुजुर्ग इंजीनियर की एफडी में ही सेंध ही लगा दी. बुजुर्ग ने 60 ने लाख की एफडी एसबीआई बैंक में कराई थी. ठग ने पहले बुजुर्ग के सेविंग खाते से 4 लाख रुपये निकाले फिर एफडी तोड़कर 1 लाख 75 हजार रुपये निकाल लिए. इस फ्रॉड की शुरुआत एक मैसेज से हुई शुरुआत एक मैसेज से हुई. बुजुर्ग कृष्ण कुमार के पास मोबाइल पर एक मैसेज आया कि उनके फोन का सिम बंद होने वाला है और सिम को चालू रखने के लिए दिए गए नंबर पर कॉल करें. फिर बुजुर्ग ने उस नंबर पर कॉल किया और जो भी जानकारी मांगी गई उन्होंने सारी दे दी.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










