
राजस्थान: 9 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म मामले में 12 दिन में आरोपी को उम्रकैद की सजा
AajTak
इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर महज 48 घंटे में 29 सितंबर को आरोपी को उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस केस को ऑफिसर स्कीम में लिया और बच्चे को त्वरित न्याय दिलाने के लिए 7 दिन में 6 अक्टूबर को ही कोर्ट में पेश कर दिया.
राजस्थान के पोक्सो कोर्ट ने गुरुवार को 9 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही आरोपी पर ₹50 हजार रुपए का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है. ऐसे में अब आरोपी संतोष भीलको को अंतिम सांस तक सलाखों के पीछे ही रहना होगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











