
राजस्थान: 11 बैलगाड़ियों पर निकली लड़के की बारात, घुंघरू की आवाज पर नाचते रहे बाराती
AajTak
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने बैलगाड़ी में पहुंचा. यही नहीं उसके साथ पूरी बारात भी बैलगाड़ियों में बैठकर ही लड़की वालों के घर तक पहुंची. बैलगाड़ियों पर बैठी यह बरात जिस भी गांव से गुजरी, लोग इसे ना केवल एकटक देखते रहे बल्कि इस लम्हें को अपने-अपने मोबाइल में कैद भी करने लगे.
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक बेहद अनोखी शादी देखने को मिली. दरअसल, यहां दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने बैलगाड़ी में पहुंचा. खास बात यह रही कि पूरी बारात भी बैलगाड़ियों पर ही बैठकर दुल्हन के घर तक आई. बैलगाड़ियों पर बैठी यह बरात जिस भी गांव से गुजरी, लोग इसे ना केवल एकटक देखते रहे बल्कि इस लम्हे को अपने-अपने मोबाइल में कैद भी करने लगे. यह बारात गाजे-बाजे के साथ ईरास ग्राम पंचायत तक ऐसे ही पहुंची.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










