
राजस्थान: स्कूली छात्रों से भरे टेंपो को ट्रक ने मारी टक्कर, 14 बच्चे घायल
AajTak
स्कूली बच्चों से भरी टेंपू में ट्रक की टक्कर से 14 बच्चे घायल हो गए. यह दुर्घटना राजस्थान के पाली जिले के गिरनीया गांव के पास एनएच 25 ए पर हुई. घायल बच्चों को जैतारण के अस्पताल में भर्ती कराया गया.
राजस्थान के पाली जिले में ट्रक चालक की लापरवाही के कारण स्कूल जा रहे बच्चों की जान पर बन आई. स्कूली बच्चों से भरे टेंपो में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 14 बच्चे जख्मी हो गए. घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां परिजनों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
सोमवार को यह दुर्घटना पाली जिले के जैतारण में एनएच-25 ए के गिरनीया गांव के पास हुई. ट्रक ड्राइवर ने स्कूली बच्चों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी. ट्रक की टक्कर से टेंपो पलट गया और बच्चे उसमें फंस गए. हादसे के बाद गांव के लोग बच्चों को बचाने दौड़े. गांववालों ने बच्चों को टेंपो से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
हाइवे किनारे बने हैं स्कूल बच्चों को एंबुलेंस से जैतारण के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया. इस हादस में टेंपो ड्राइवर सहित 14 बच्चे घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे. उन्हें घायल अवस्था में देखकर परिजनों में दहशत फैल गई.
पाली जिले के जैतारण में निजी स्कूलों में ग्रामीण क्षेत्र गिरनीया और पृथ्वीपुरा गांव के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं. यहां कई स्कूल नेशनल हाइवे के किनारे बने हुए हैं. इन स्कूलों में आसपास गांवों से सैकड़ों बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं. नेशनल हाइवे होने के कारण तेज रफ्तार वाहन लगातार निकलते रहते हैं, जिस कारण आए दिन यहां हादसा होते रहते हैं.
विधायक भी पहुंचे अस्पताल इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय भाजपा विधायक अविनाथ गहलोत तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों की जानकारी ली. वहीं, पूर्व विधायक कांग्रेस के दिलीप चौधरी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों की जानकारी ली.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








